Thalapathy Vijay की Love Story: तारीफ करने आई फैन को ही दिल दे बैठे थे एक्टर, फिर धूमधाम से की शादी

यहां हम आपको साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी एक फैन से शादी की है।

By Pooja Shripal Last Updated: Jun 22, 2023 | 14:36:50 IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय वर्ल्ड लेवल पर फेमस कॉलीवुड सितारों में से एक हैं, जिन्हें 'थलापति विजय' (Thalapathy Vijay) के नाम से जाना जाता है। 'प्रियमुदन', 'अज़गिया तमिल मागा', 'घिल्ली', 'थेरी', 'मार्सल', 'सरकार', 'बिगिल', 'मास्टर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग, एक्शन और डांस का जलवा दिखाकर विजय दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं। 

ADVT
ADVT

हालांकि, बहुत से लोग थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम (Sangeetha Sornalingam) की प्रेम कहानी के बारे में नहीं जानते होंगे। विजय और संगीता की पहली मुलाकात से लेकर उनकी शादी तक, यहां हम आपको उनके बारे में वह सब बताने जा रहे हैं, जो आप जानने की इच्छा रखते हैं।

थलापति विजय का जन्म और करियर

22 जून 1974 को मद्रास में जन्मे जोसेफ विजय चन्द्रशेखर उर्फ विजय के पिता एस.ए. चन्द्रशेखर एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं और उनकी मां शोभा अपनी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। विजय ने महज 10 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद, फिल्म 'नालैया थीरपू' (1992) से उन्होंने बतौर लीड अपनी जर्नी शुरू की थी। 

ADVT.
ADVT.

विजय और संगीता की पहली मुलाकात

थलापति विजय की पहली हिट फिल्म 'पूवे उनाक्कागा' (Poove Unakkagaथी और यही फिल्म उनके और संगीता के मिलने का कारण बनी। दरअसल, 'पूवे उनाक्कागा' की सफलता के बाद, विजय चेन्नई में फिल्म सिटी में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस शूटिंग के दौरान, उनकी एक फीमेल फैन उनके पास आई थी और 'पूवे उनाक्कागा' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए विजय की सराहना की भी थी और वह फैन कोई और नहीं, बल्कि ब्रिटेन में बसे श्रीलंका के एक प्रमुख तमिल बिजनेसमैन की बेटी संगीता सोर्नालिंगम थीं।

इसके बाद, विजय ने संगीता को अपने घर पर अपने पैरेंट्स के साथ खाने पर बुलाया और संगीता ने बिना देर लगाते हुए इस प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। यह संगीता और विजय के पैरेंट्स की पहली मुलाकात थी। हालांकि, विजय ने एक बार फिर उन्हें अपने घर पर बुलाया और जब वह वहां गईं, तो विजय के पिता एस.ए.चंद्रशेखर ने संगीता से सीधे पूछा था कि क्या वह उनके बेटे की जीवन साथी और उनकी बहू बनने में दिलचस्पी रखती हैं। संगीता ने इसका जवाब 'हां' में दिया था। वहीं, विजय ने भी इस रिश्ते के लिए हां कर दी थी। 

ADVT.
ADVT.

विजय और संगीता सोर्नालिंगम की शादी

विजय और संगीता सोर्नालिंगम की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। जहां विजय ईसाई हैं, तो वहीं संगीता हिंदू हैं। इसलिए कपल ने एक हिंदू विवाह करने का फैसला किया था, जिसके बाद चेन्नई में एक ग्लैमरस रिसेप्शन हुआ था। संगीता और विजय की शादी आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार शादियों में से एक है, क्योंकि यह एक स्टार और एक फैन की शादी थी। अल्लू अर्जुन से विजय तक: इन साउथ इंडियन एक्टर्स ने अमीर बिजनेसमैन की बेटियों से की है शादी, जानने के लिए यहां क्लिक करें

ADVT.
ADVT.

विजय और संगीता सोर्नालिंगम के बच्चे

विजय और संगीता ने 26 अगस्त 2000 को अपने पहले बच्चे जेसन संजय विजय के साथ पैरेंटहुड को एक्सेप्ट किया था। इसके बाद, उन्हें बेटी दिव्या साशा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके बेटे जेसन फिल्म डायरेक्शन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, जो फिलहाल कनाडा में फिल्म निर्माण की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, उनकी बेटी दिव्या 2016 की अपने पिता की फिल्म 'थेरी' में दिखाई दी थीं। 

थलपति विजय की कुल संपत्ति

साउथ सुपरस्टार विजय कॉलीवुड के सबसे महंगे और डिमांड वाले सितारों में से एक हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें, तो 'जीक्यू इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय की नेट वर्थ 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 461 करोड़ रुपए है। वह साल में 120 करोड़ से 150 करोड़ रुपए तक कमाते हैं। विजय ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए सलाना 10 से 12 करोड़ रुपए कमाते हैं। वहीं, एक फिल्म के लिए अमूमन 60 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। हालांकि, 'बीस्ट' फिल्म के लिए उन्होंने पूरे 100 करोड़ बतौर फीस लिए थे। 

फिलहाल, आपको विजय के बारे में ये जानकारियां कैसी लगीं? हमें कमेंट जरूर बताएं।

Radhika Merchant ने अपनी 'ममेरू' सेरेमनी में पहना गुजराती लहंगा, 'जेठानी' Shloka भी दिखीं खूबसूरत

Anant-Radhika की 'ममेरू' सेरेमनी में पहुंचे Mukesh Ambani ने Isha की बेटी Aadiya को किया किस

Anant Ambani-Radhika के 'संगीत' के इनविटेशन कार्ड की झलक आई सामने, डेट और वेन्यू का हुआ खुलासा

Isha Ambani ने अपनी ग्लोइंग स्किन के ब्यूटी सीक्रेट का किया खुलासा, कहा- 'लोग निराश होंगे..'

जानें अब क्या करते हैं Shashi Kapoor के तीनों बच्चे, जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री ने कर दिया था रिजेक्ट

Anant-Radhika की वेडिंग में ये टॉप हॉलीवुड सिंगर कर सकते हैं परफॉर्म, करोड़ों में है इनकी फीस

BB OTT 3: Chandrika Dixit अपने नॉमिनेशन से हुईं नाराज, रोते हुए बोलीं- 'क्या जबरदस्ती करूं लड़ाई?'

क्या प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha? 'रेडिट' यूजर के शॉकिंग दावे के बाद फैंस ने एक्ट्रेस को दी बधाई

Anant Ambani-Radhika Merchant के 'संगीत' के लिए सजी फ्लोरल पर्पल-ह्यूड स्टेज की झलक आई सामने

कौन हैं Khalid Al Ameri? दुबई बेस्ड यूट्यूबर दो बच्चों के हैं पिता, तमिल एक्ट्रेस संग की है सगाई!

Ranvir Shorey ने 'BB OTT 3' में Pooja Bhatt संग अपने ब्रेकअप पर किया कटाक्ष, कहा- 'सबसे बड़ा स्कैम'

Arbaaz Khan-Sshura जल्द देंगे गुड न्यूज? मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर हुए स्पॉट, तो पैप्स ने पूछा सवाल

Shloka Mehta ने सामूहिक विवाह में पहना मिरर एंड जरी वर्क वाला मल्टी कलर 'गरारा सेट', दिखीं खूबसूरत

Sonakshi Sinha ने पति Zaheer संग हनीमून की तस्वीरें कीं शेयर, पूल में एंजॉय करता दिखा कपल

Isha Ambani ने सामूहिक विवाह के लिए पहना मोतियों और रेशम से सजा बेहद महंगा 'शरारा' सेट

Nita Ambani ने 'सामूहिक विवाह' की मेजबानी के बाद व्यक्त की खुशी, कहा- 'अनंत-राधिका की शुभ लग्न शुरू'

Nita Ambani ने पहनी 'गायत्री मंत्र' प्रिंटेड साड़ी, भगवान कृष्ण की कढ़ाई वाली 'पोटली' ने खींचा ध्यान

Isha Ambani और उनकी 'भाभी' Shloka ने 'समूह विवाह' के दौरान Nita Ambani संग शेयर किया क्यूट मोमेंट

अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह की झलकियां: कपल्स को गिफ्ट में मिले सोने-चांदी के गहने

Chandrika Dixit के फैन ने हाथ पर बनवाया उनके फेस का टैटू, बताया 'विनर', नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया