हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने गोवा में नया घर खरीदा है, जिसे लेकर करण कुंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने एक्टिंग करियर में कई पॉपुलर सीरियल करने के अलावा वो 'बिग बॉस' जैसे बड़े रियलिटी शो की विनर भी रह चुकी हैं और अब 'नागिन' बनकर लोगों के दिलों पर छाई हुई हैं। महज 29 साल की उम्र में ही तेजस्वी ने काफी शोहरत कमा ली है।
हाल ही में, तेजस्वी ने गोवा में घर खरीदकर सभी को हैरान कर दिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें तेजस्वी अपने नए घर में पूजा करती दिख रही थीं। इस बीच यह खबरें भी आ रही हैं कि ये घर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने मिलकर खरीदा है। हाल ही में, करण कुंद्रा ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला 60 लाख रुपए की रेड रोज मिनी ड्रेस में आईं नजर, पार्टी में दिखीं सबसे अलग)
पहले तो ये जान लीजिए कि इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल्स में से एक तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के घर से शुरू हुई थी। फैंस इस जोड़ी को 'तेजरन' बुलाते हैं। ये दोनों ही किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं, करण हमेशा तेजस्वी के सपोर्ट में खड़े रहते हैं।
अब आपको बताते हैं करण द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के बारे में। दरअसल, जैसे ही तेजस्वी प्रकाश के गोवा में घर लेने की खबर आई, तो सभी को लगा कि करण और तेजस्वी ने मिलकर इस हॉलीडे होम को खरीदा है। दोनों ने ही इस प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है, लेकिन अब खुद करण ने इस पर सफाई दी है और क्लियर कर दिया है कि उन्होंने नहीं बल्कि तेजस्वी ने ये घर खरीदा है।
(ये भी पढ़ें: बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की गोद भराई की तस्वीरेंः शमिता-सोफी समेत कई सेलेब्स हुए शामिल)
दरअसल, 22 सितंबर 2022 को 'पिंकविला' ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें तेजस्वी और करण को साथ एक साथ देखा जा सकता है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ''क्या तेजस्वी और करण ने ये घर एक साथ खरीदा है।'' इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए करण ने लिखा, ''नहीं स्वीटी...तेजस्वी ने खरीदा है। सिर्फ अभी नहीं, वो हमेशा ही मुझसे आग रही हैं, मेरे पीछे नहीं...और आपको भी ऐसा ही करना चाहिए।''
(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने 'PS-1' के प्रमोशन में पहना लाल रंग का खूबसूरत सूट, यूनिक नेकलेस ने लगाए चार-चांद)
खैर, हम भी तेजस्वी को उनके नए घर के लिए बधाई देते हैं। फिलहाल, आप करण कुंद्रा की इस प्रतिक्रिया पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।