नेता तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री ने शादी के बाद पहली बार एक जॉइंट इंटरव्यू दिया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पिछले हफ्ते दिल्ली के सैनिक फार्म में एक निजी समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रशेल गोडिन्हो (अब राजश्री) के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे तेजस्वी को 13 दिसंबर 2021 को पटना एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी राजश्री के साथ देखा गया। हाल ही में, उन्होंने शादी के बाद पहली बार इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सीक्रेट शादी से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने खुलासा किया कि, कैसे उन्होंने अपने माता-पिता से शादी करने के अपने फैसले के बारे में खबर को बताया था और इस पर उन्होंने कैसी प्रतिक्रिया दी थी। तेजस्वी यादव ने कहा, "हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। मेरे पिता ने मुझसे पूछा कि, 'क्या मैं शादी करना चाहता हूं और क्या मेरे जीवन में कोई लड़की है?' मैंने उनसे राजश्री के बारे में बताया, फिर परिवार के लोग उनसे मिले और हमारे शादी के लिए राजी हो गए।"
(ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने फ्लॉन्ट किया डायमंड इंगेजमेंट रिंग, मंगेतर विक्की जैन की तारीफ में कही ये बात)
यह पूछे जाने पर कि, 'उनकी शादी में काफी कम लोग ही क्यों शामिल हुए थे?' इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, "हमने पहले ही तय कर लिया था कि, बिहार वापस आने के बाद लोगों के बीच रिसेप्शन दिया जाएगा। हमारे पास ज्यादा समय नहीं था, क्योंकि शादियों के लिए शुभ मुहूर्त बीता जा रहा था, यही कारण है कि, हमने वह किया जो हम कम समय में कर सकते थे। हमारे भाई, हमारी बहनें, उनके ससुराल वाले और केवल परिवार ही शादी का हिस्सा थे।''
तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने बताया कि, "हम बस यही चाहते थे कि, हमारा परिवार हमारे मिलन को आशीर्वाद देने के लिए एक साथ हो।" यह पूछे जाने पर कि, 'एक राजनीतिक नेता से शादी करने के बारे में उन्हें कैसा लगा?' राजश्री ने कहा कि, वह सार्वजनिक जीवन में आने से पहले से ही तेजस्वी यादव को जानती थीं। राजश्री ने कहा, "मैं उन्हें (तेजस्वी) बहुत सम्मान से देखती हूं। वह बहुत बुद्धिमान, स्मार्ट, युवा नेता हैं।"
(ये भी पढ़ें: अंकिता-विक्की ने अपने संगीत समारोह में लगाए जमकर ठुमके, एक्ट्रेस की मां ने दिखाए अनोखे डांस मूव्स
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि, महामारी और पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव व लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य ने उनकी शादी करने की योजना में देरी कर दी।
फिलहाल, हम तेजस्वी यादव को उनकी शादी के लिए एक बार फिर से बधाई देते हैं। तो आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।