टीवी की दो जानी-मानी एक्ट्रेसेस नीति टेलर और तान्या शर्मा ने अपनी आलीशान सवारी के लिए नई कारें खरीदी हैं, जिनकी फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
हम में से ज्यादातर लोग एक घर और अपनी खुद की कार लेने का सपना जरूर देखते हैं और ये सपना लगभग 30 या 40 वर्ष की उम्र में पूरा होता है। लेकिन हमारे कुछ पसंदीदा हस्तियों ने ये सिखाया है कि, अपने सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसी ही टीवी की यंग एकट्रेसेस हैं नीति टेलर (Niti Tailor) और तान्या शर्मा (Tanya Sharma)। हाल ही में, इन दोनों एक्ट्रेसेस ने अपनी नई गाड़ियां खरीदी हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन टेलीविजन इंडस्ट्री में भी कुछ ऐसी हसीनाएं हैं, जो लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इनकी खूबसूरती से लेकर स्टाइल तक के सभी दीवाने हैं। ऐसी ही दो एक्ट्रेसेस हैं तान्या शर्मा और नीति टेलर। तान्या ने 'साथ निभाना साथिया' और 'ससुराल सिमर का' जैसे सुपरहिट टीवी सीरियल्स में काम किया है। वहीं, नीति टेलर को शो 'कैसी ये यारियां' के लिए जाना जाता है।
(ये भी पढ़ें: हिना खान ने पहने 69,799 रुपए के जूते, टाई-डाई प्रिंटेड ट्रैकसूट में एक्ट्रेस ने दिए स्टाइलिश पोज)
हाल ही में, एक्ट्रेसेस नीति टेलर और तान्या शर्मा ने अपनी लग्जीरियस सवारी के लिए नई गाड़ियां खरीदी हैं। 30 नवंबर 2021 को नीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई कार के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने 'Kia Seltos' की टॉप मॉडल की कार खरीदी है। अपनी पहली कार के साथ पोज देते हुए नीति बहुत प्यारी लग रही थीं। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर करते हुए इस फोटो को कैप्शन दिया, "बेबी मुझे मेरी पहली कार मिल गई है। मैं एक साल से इसके लिए योजना बना रही थी कि, मैं इसे अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर खरीदूंगी। मैं आपको बता नहीं सकती कि, मैं कितनी खुश हूं और मैं ये मानती हूं कि, जो कुछ भी होता है, वो एक कारण से होता है। क्योंकि अब हमारे पास टॉप मॉडल की सबसे अच्छी कार है।"
(ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा ने पहना 3 लाख का अनोखे पैटर्न वाला पिंक लहंगा, हैवी ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती)
नीति ने आगे बताया कि, वह तब तक कार नहीं चलाएंगी, जब तक उनके पति परीक्षित घर वापस नहीं आ जाते। उन्होंने लिखा, "मिस्टर बावा, नई शादी, नया घर, नई गाड़ी। हम इसे एक साथ चलाएंगे। मैं बस इतना कहूंगी कि, हमारे कई सारे सपने हैं और हम अपने सभी सपनों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी सभी इच्छाएं और सपने सच हों। भगवान हमें आशीर्वाद दें और साथ ही मैं आपके आने का इंतजार कर रही हूं। हर पल आपकी याद आती है। अब जल्दी आओ, क्योंकि मैं इसे आपके आने तक नहीं चला रही हूं। मुझे पता है कि, यह जल्द ही होगा।"
इसके साथ ही, एक्ट्रेस तान्या शर्मा ने केवल 26 साल की उम्र में अपनी पहली कार खरीदी है और इसके लिए वो बेहद खुश हैं। तान्या ने 'KIA' ब्रांड की एक शानदार कार खरीदी है। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में तान्या को अपनी कार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, तो कुछ में वो अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "पहले तो इस दिन के लिए भगवान की विशेष आभारी हूं।"
फिलहाल, दोनों ही एक्ट्रेसेस अपनी इस खुशी को अपने परिवार और फैंस के साथ बांट रही हैं। वैसे, आपको इनकी नई ब्रांडेड गाड़ियां कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।