एक्टर सैफ अली खान को उनके लाडले बेटे तैमूर संग मुंबई की सड़कों पर आइसक्रीम का मजा लेते हुए देखा गया। इस मौके पर छोटे नवाब ने काफी सस्ती टी-शर्ट पहनी हुई थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘फैशनिस्टा’ यानी एक्ट्रेस करीना खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी मां की तरह अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। उनकी हर एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिससे साफ है कि, तैमूर अपना एक अलग फैन बेस बनाए हुए हैं। हाल ही में, तैमूर अली खान की उनके पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) संग कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें करीना कपूर के लाडले बेटे ने जो टी-शर्ट पहन रखी है, उसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि इस बार छोटे नवाब 200 रुपये से भी कम कीमत वाली टी-शर्ट पहने नजर आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
दरअसल, 4 अगस्त 2021 की शाम सैफ अली खान और उनके लाडले बेटे तैमूर अली खान को मुंबई की सड़कों पर देखा गया। इस खास मौके को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान दोनों पिता-बेटे आइसक्रीम के मजे लेते हुए नजर आए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, सैफ अली खान ने अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान का एक हाथ पकड़ रखा है और तैमूर अपने दूसरे हाथ में आइसक्रीम लिए हुए हैं। लुक की बात करें तो, सैफ अली खान लाल रंग की टी-शर्ट और सफेद पायजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं, तैमूर नीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे लोअर में हमेशा की तरह काफी क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान दोनों ने अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है।
(ये भी पढ़ें: गौहर खान ने बेबी प्लानिंग और सास-ससुर संग न रहने के सवाल पर दिया ये जवाब)
आइए अब आपको तैमूर की इस शर्ट की सही कीमत बताते हैं। तैमूर अली खान की ये नीले रंग की टी-शर्ट ‘एच एंड एम’ (H & M) कंपनी की है, जिसकी असली कीमत 399 रुपये है। हालांकि, इन दिनों इस कंपनी की वेबसाइट पर ये टीशर्ट ग्राहकों को काफी अच्छे डिस्काउंट पर दिया जा रहा है, जिस वजह से ये टी-शर्ट महज 159 रुपये की मिल रही है।
(ये भी पढ़ें: विराट कोहली बेटी वामिका को उनके दादा से चाहते थे मिलवाना, कहा- 'काश वो यहां होते')
एक बार करीना कपूर खान ने ‘मिस मालिनी’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि, वह अपने बेटे तैमूर को हमेशा महंगे कपड़े नहीं पहनाती हैं। इसकी वजह बताते हुए करीना ने कहा था कि, ‘वह अभी अपने पैसे नहीं कमाता है। उसके माता-पिता पैसे कमाने और उसके लिए कपड़े खरीदने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आप लोग भी जानते हैं कि, मेरे माता-पिता ने मुझे तब तक ब्रांडेड कपड़े नहीं दिए थे, जब तक मैं खुद पैसे कमाने नहीं लग गई थी। मुझे लगता है कि, सैफ और मैं भी तैमूर से ऐसा ही चाहते हैं।’
(ये भी पढ़ें: सोहा अली खान ने इनाया के 'बिग स्कूल' के पहले दिन की दिखाई झलक, पढ़ाई में डूबी दिखीं बेटी)
बता दें कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री के रॉयल कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद करीना ने 20 दिसंबर 2016 को अपने लाडले बेटे तैमूर को जन्म देकर पहली बार मां बनने का एहसास किया था। तैमूर जन्म के बाद से ही अपनी मां करीना की तरह पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं। वहीं, करीना कपूर ने इसी साल फरवरी महीने में अपने दूसरे बेटे जेह का अपने घर में स्वागत किया था। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने छोटे बेटे को लाइमलाइट से दूर रखा हुआ है।
फिलहाल, तैमूर अली खान अपने हर आउटफिट में काफी क्यूट लगते हैं। तो आपको तैमूर की ये सस्ती टी-शर्ट कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।