फेमस स्टार किड्स में से एक तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की पॉपुलैरिटी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन तैमूर के फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में तैमूर का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। तो आइए देखें।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Siaf Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की पॉपुलैरिटी किसी स्टार सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन तैमूर के फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अब्बू सैफ के इंटरव्यू के दौरान उनके पास आकर क्यूट हरकत करने लग जाते हैं। तो आइए देखें वीडियो।
दरअसल, इस वीडियो को फिल्म कम्पेनियन की इडिटर अनुपमा चोपड़ा ने शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि अनुपमा, सैफ का इंटरव्यू ले रही होती हैं कि तभी तैमूर फ्रेम में आ जाते हैं। तैमूर को देखकर अनुपमा उन्हें गॉर्जियस कहती हैं। अपने लिए गॉर्जियस शब्द सुनते ही तैमूर तुरंत कहते हैं, मैं गॉर्जियस नहीं हूं। तैमूर का जवाब सुनकर अनुपमा और सैफ हंसते हैं। फिर सैफ कहते हैं, उनका मतलब आप हैंडसम हो, चलो थैंक्यू बोलो। तैमूर फिर अनुपमा को थैंक्यू कहते हैं। (ये भी पढ़ें: जब अब्बा सैफ अली खान के सामने बाहें फैलाकर खड़े हो गए तैमूर अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो)
बताते चलें कि भारत में कोरोना वायरस के दस्तक के बाद से एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ घर में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान करीना 'छोटे नवाब' तैमूर की फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
पिछले दिनों एक्ट्रेस ने तैमूर की एक् फोटो शेयर की थी जिसमें वह अपने 'अब्बू' की पीठ पर लेटे हुए हंस रहे हैं। वहीं, सैफ भी फर्स पर पेट की तरफ से लेटे हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, "सैफ ने कहा कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, तो तैमूर ने कहा कि सच में लो साथ।" फोटो में तैमूर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर भी फैंस को खूब पसंद आ आई थी। (ये भी पढ़ें: सोहा अली खान की बिटिया रानी इनाया नौमी खेमू ने बनाया 'पटौदी-खेमू' खानदान का फैमिली ट्री, देखें यहां)
गौरतलब है कि करीना कपूर ने जब से इंस्टाग्राम पर एंट्री की है, तब से वह फैंस के साथ अपनी यादें और बातें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आते ही करीना कपूर के फॉलोअर्स मिलियन में पहुंच गए हैं। बात करें सैफ और करीना के वर्कफ्रंट की तो जहां करीना जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। तो वहीं ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सैफ फिल्म 'लफडेबाज' में नजर आने वाले है। (ये भी पढ़ें: जब करीना कपूर ने कहा कि वो किसी शादीशुदा पुरुष के साथ अफेयर नहीं करेंगी, फिर क्यों की सैफ से शादी)
तो आपको तैमूर अली खान की क्यूट हरकत कैसी लगती है? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।