नन्हें तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल इस बार उनकी पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो पापा के कंधे पर बैठे हुए हैं। यहां देखिए उनकी तस्वीरें।
बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टार किड्स में शुमार तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपने जन्म से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल उनका जन्म पटौदी खानदान में हुआ है, ऐसे में हर जगह उनके चर्चे होने लाजमी हैं। इसके अलावा वो सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे हैं, इसलिए कोई लाइमलाइट से दूर रहे या न रहे, लेकिन तैमूर कभी भी पैपराजी और फैंस की नजरों से दूर नहीं रह सकते हैं।
वैसे तो तैमूर कई चीजों को लेकर फेमस हैं। मगर उनकी मासूमियत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। यही वजह है कि हर कोई उनके बारे में ही बात करना चाहता है। ऐसे में एक बार फिर तैमूर अली खान फैंस की जुबान पर चढ़ें हुए हैं। दरअसल कुछ समय पहले इस बात के चर्चे थे कि पटौदी खानदान की परंपरा को बढ़ाते हुए इंग्लैंड जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। (ये भी पढ़ें: सारा अली खान ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कहां और कैसे रचाएंगी ब्याह)
आपको बता दें कि सैफ अली खान के पिता और तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी ने अपनी पूरी पढ़ाई इंग्लैंड में की थी। यही नहीं, सैफ और उनकी बहनों ने भी इंग्लैंड से पढ़ाई पूरी की थी। इस परंपरा को जारी रखते हुए सैफ के बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने भी इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल से ही शिक्षा प्राप्त की। इसलिए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि तैमूर अली खान के साथ भी ऐसा हो सकता है। माना जा रहा है कि करीना भी अपने जिगर के टुकड़े को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं। (ये भी पढ़ें: काम्या पंजाबी ने ब्राइडल लुक में लूटी महफिल, यहां देखिए पति शलभ दांग संग उनका पूरा वेडिंग एलबम)
दरअसल करीना को लगता है कि तैमूर को हद से ज्यादा मीडिया की अटेंशन मिल रही है, जिसकी वजह से वो उन्हें वहां भेजना चाहती हैं, लेकिन तैमूर को बोर्डिंग भेजने के मामले में सैफ की राय दूसरी है। उनका कहना है कि सारा और इब्राहिम के साथ वो ज्यादा से ज्यादा समय नहीं बिता पाए थे क्योंकि वो दोनों बोर्डिंग में पढ़ते थे। ऐसे में सैफ बेटे तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में अब देखना ये है कि क्या वाकई तैमूर इंग्लैंड जाते हैं या फिर यही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: असीम रियाज से शादी करने को लेकर हिमांशी खुराना ने कह दी ये बड़ी बात, वायरल हुआ वीडियो)
हालांकि, इस बार तैमूर अली खान किसी और वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर तैमूर की पापा सैफ अली खान के साथ कुछ तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में तैमूर सैफ के कंधे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही, उनके पीछे तैमूर की नैनी भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि तैमूर के बाएं पैर पर चोट लगी है। यही वजह है कि सैफ अपने छोटे नवाब को कंधे पर बैठाकर वापस घर ला रहे हैं। तैमूर अली खान की पापा सैफ अली खान के साथ आईं ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फिलहाल, फैंस के साथ हम भी कामना करते हैं कि तैमूर अली खान के पैर पर लगी चोट जल्द से जल्द सही हो जाए और वो फिर से अपनी मौज-मस्ती कर सकें। वैसे आपको तैमूर अली खान की पापा सैफ अली खान के साथ ये तस्वीरें कैसी लगीं, हमें कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।