बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान ने हाल ही में गौ सेवा की। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां...
बी-टाउन के स्टार किड्स पॉपुलर सेलिब्रिटीज की तरह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, जिनमें ‘छोटे नवाब’ यानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी शामिल हैं। तैमूर बी-टाउन के सबसे पॉपुलर और क्यूट स्टार किड हैं, जिनका एक-एक एक्शन सुर्खियों में आ जाता है। हाल ही में, तैमूर को गाय की सेवा करते हुए स्पॉट किया गया है। आइए आपको इसकी तस्वीरें और वीडियो दिखाते हैं।
उससे पहले ये जान लीजिए कि, 20 दिसंबर 2016 को पटौदी खानदान में जन्मे तैमूर अली खान रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। उनकी क्यूट तस्वीरें हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी थीं। तैमूर अपने क्यूट एक्शंस की वजह से पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं। भले ही तैमूर बॉलीवुड सेलेब्स के बेटे हैं, लेकिन अपने माता-पिता के संस्कारों को वह भली भांति से स्वीकार करते हैं। तैमूर के संस्कारों का पता उनके हालिया वीडियो से साफ पता चलता है। (ये भी पढ़ें- रोहमन शॉल ने शेयर की सुष्मिता सेन द्वारा क्लिक की गई फोटो, लिखा- 'मेरी इनहाउस फोटोग्राफर')
दरअसल, हाल ही में तैमूर अली खान ने गाय को चारा खिलाते हुए स्पॉट किया गया। तैमूर ने घर से बाहर आकर अपने नन्हे हाथों से गाय को चारा खिलाया और गौ सेवा की। इस मोमेंट को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसका एक वीडियो पैपराजी फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑरेंज टी-शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान वह हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर के गौ सेवा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तैमूर को गाय को चारा खिलाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए तैमूर ने मास्क भी लगा रखा है। तैमूर की इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें- जब जान्हवी कपूर ने पिता बोनी कपूर से बोला था झूठ, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया मजेदार किस्सा)
आपको बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है जब तैमूर गाय को चारा खिला रहे हों। इससे पहले करीना कपूर के द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में भी तैमूर को गाय को चारा खिलाते हुए देखा गया था। करीना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर और वीडियो को अपने बेटे तैमूर के बर्थडे पर शेयर किया था। करीना के द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में नन्हे तैमूर गाय को चारा खिलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे 4 साल के नन्हे नवाब अपनी छोटी सी उम्र में कितनी मेहनत का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया था। ये वीडियो करीना ने तैमूर के बचपन से लेकर अब तक की सारी फोटोज को मिलाकर बनाया था। इस वीडियो और तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरा बच्चा..मैं खुश हूं कि 4 साल की उम्र में आपके पास अपने काम को करने के लिए ऐसा दृढ़ संकल्प, डेडिकेशन और फोकस है। जैसे तुम अब घास उठा रहे हो और गाय को खिला रहे हो। ईश्वर आपको आशीर्वाद दें। मेरे मेहनती बॉय..लेकिन रास्ते में स्नो को टेस्ट करना, फूल तोड़ना, ऊपर और नीचे कूदना, पेड़ों पर चढ़ना और अपना पूरा केक खाना मत भूलना...अपने सपनों का पीछा करते रहना...और अपने जीवन में सब कुछ करना, जिससे तुम्हें खुशी मिले। कोई भी कभी भी तुम्हें तुम्हारी अम्मा से ज्यादा प्यार नहीं करेगा...हैप्पी बर्थडे बेटा..माय टिम।’ (ये भी पढ़ें- सपना चौधरी ने अपने बेडरूम से शेयर की खूबसूरत फोटो, दीवार पर लगी दिखी पति वीर साहू की तस्वीर)
फिलहाल, ये तो साफ है कि करीना और सैफ अपने लाडले बेटे तैमूर को अच्छे संस्कारों के साथ बड़ा कर रहे हैं। वैसे, तैमूर की ये गौ सेवा आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।