सोहा अली खान ने बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ अपने भतीजों तैमूर अली खान व जहांगीर अली खान की रक्षाबंधन मनाते हुए प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
रक्षाबंधन साल के सबसे बहुप्रतीक्षित त्योहारों में से एक है और बी-टाउन सेलेब्स भी इस दिन को बहुत उत्साह के साथ मनाना सुनिश्चित करते हैं। बॉलीवुड के सबसे प्यारे सेलेब किड्स तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान ने अपनी बहन इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) के साथ त्योहार मनाया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
इनाया अपने भाइयों तैमूर और जहांगीर से बेहद प्यार करती हैं। तैमूर, जेह और इनाया सबसे अधिक डिमांड वाले स्टार किड्स हैं। पटौदी खानदान के राजकुमार अपनी प्यारी हरकतों से सभी का ध्यान आकर्षित करते हैं। त्योहारों से लेकर पटौदी पैलेस में भव्य समारोहों तक, कोई भी उत्सव उनकी उपस्थिति के बिना पूरा नहीं होता है।
(ये भी पढ़ें- रणबीर-रिद्धिमा से लेकर सारा-इब्राहिम तक, इन 10 भाई-बहनों की जोड़ी है सबसे हिट एंड फिट)
11 अगस्त 2022 को रात में सोहा अली खान ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी इनाया नौमी खेमू, भाई सैफ अली खान और उनके बेटों तैमूर अली खान व जहांगीर अली खान के साथ रक्षाबंधन समारोह की कई झलकियां साझा कीं। पहली तस्वीर में सोहा अपने प्यारे भाई सैफ के साथ पोज़ देते हुए ब्लैक ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अन्य तस्वीरों में हम सोहा की बेटी इनाया को अपने दो प्यारे भाइयों के साथ राखी की रस्में निभाते हुए देख सकते हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ''हैप्पी रक्षाबंधन लड़के और लड़कियां #happyrakshabandhan #rakhi."
(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने रक्षाबंधन पर पति अनिल और उनकी बहनों की तस्वीरें कीं शेयर, लिखा प्यार भरा नोट)
पिछले साल जहांगीर ने अपना पहला रक्षा बंधन अपनी दीदी इनाया के साथ मनाया था। सोहा ने अपने इंस्टा हैंडल से जेह और इनाया की पहली राखी मनाते हुए एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में इनाया, जेह को किस करती नजर आ रही थीं, जो उन्हें क्यूट तरीके से देख रहे थे। इनाया ने एक शाही नीले रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि जेह येलो ड्रेस में प्यारे लग रहे थे। भाई-बहन की जोड़ी ने हमारा दिल चुरा लिया था। सोहा ने इनाया की अपने बड़े भाई तैमूर की कलाई पर राखी बांधने की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जो अपने अब्बा सैफ की गोद में बैठे थे।
फिलहाल, हमें तैमूर-इनाया और जेह की राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें बहुत पसंद आईं! तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।