एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान और सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू ने एक-दूसरे के साथ होली मनाई, जिसकी क्यूट झलकियां सामने आई हैं। आइए देखते हैं....
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) व एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) और एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) की लाडली बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। दोनों अपने क्यूट एक्शंस से फैंस का दिल जीत ही लेते हैं। आज होली फेस्टिव के मौके पर तैमूर और इनाया का एक क्यूट वीडियो हमारे हाथ लगा है, जिसमें दोनों होली खेलते हुए दिख रहे हैं।
दरअसल, सोहा अली खान ने कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो लगाया है, जिसमें इनाया और तैमूर को देखा जा सकता है। इस वीडियो में दोनों पूल में होली खेलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान इनाया अपने भाई तैमूर के गाल पर रंग लगा रही हैं। वहीं, तैमूर के हाथ में रंगोली है, जिसे वह पानी में डाल रहे हैं। दोनों का ये वीडियो बेहद प्यारा है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें- करीना कपूर को आई अक्षय कुमार संग होली सेलिब्रेशन की याद, तो रंग में लथपथ दिखीं सोहा की बेटी इनाया)
सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में सोहा अपनी लाडली बेटी इनाया के साथ दिख रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि इनाया और सोहा ने एक-दूसरे के गाल को प्यार से पकड़ रखा है। इनाया जहां, पूल में खड़ी हैं, तो वहीं उनकी मम्मी सोहा बाहर खड़ी होकर अपनी लाडली से प्यार कर रही हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘कलर में सभी को हैप्पी और सेफ होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी शेयर की है। मां-बेटी की ये क्यूट तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। (ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य ने लेडीलव दिशा परमार संग मनाई होली, रोमांटिक होता दिखा कपल)
वहीं, करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि रंग से लथपथ तैमूर कैमरे के लिए स्वैग पोज दे रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘आप लोग सेफ रहिए। मेरी तरफ से हैप्पी होली।’ तैमूर की इस क्यूट फोटो पर अपना प्यार बरसाने से उनकी बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा खुद को रोक नहीं पाईं। मलाइका ने लव इमोजी बनाते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा है, ‘क्यूटी।’ वहीं, अमृता ने कई हार्ट इमोजी के साथ लिखा है, ‘हमारा क्यूटी।’
इसके अलावा करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके लाडले बेटे तैमूर और उनकी भांजी इनाया पूल में होली की मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। (ये भी पढ़ें- कोरोना की वजह से एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने पोस्टपोन की अपनी शादी, इंटरव्यू में कही ये बात)
फिलहाल, लगता है कि तैमूर और इनाया होली में खूब धमाल मचा रहे हैं। तो आपको दोनों की होली सेलिब्रेशन की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।