हाल ही में, एक्टर सुयश राय की बहन श्रुति राय ने 'बॉलीवुडशादीज' संग एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपने भतीजे निर्वैर के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा है।
टीवी स्टार्स किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) और सुयश राय (Suyyash Rai) इन दिनों पेरेंटहुड की खूबसूरत जर्नी का एहसास कर रहे हैं। कपल ने अपने घर में 27 अगस्त 2021 को एक बेटे का स्वागत किया, जिसके बाद से ही वो और उनका परिवार जश्न मना रहा है। हाल ही में, सुयश की बहन श्रुति राय (Shruti Rai) से हमने खास बातचीत की, जिन्होंने बताया कि, उनके लाडले भतीजे का चेहरा किश्वर और सुयश में से किनसे मिलता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, सुयश राय और किश्वर मर्चेंट ने अपने घर में 27 अगस्त 2021 को बेटे ‘निर्वैर’ का स्वागत किया था, जिसकी जानकारी किश्वर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर को शेयर कर दी थी। इस फोटो में किश्वर और सुयश अपने लाडले बेटे के साथ नजर आए थे, हालांकि कपल ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था।
(ये भी पढ़ें- दिवंगत चिरंजीवी सरजा की वाइफ मेघना राज ने बताया अपने बेटे का ऑफिशियल नाम, जानें इसका मतलब)
अब आपको बताते हैं कि, कपल के बेटे ‘निर्वैर’ किस पर गए हैं। दरअसल, हाल ही में सुयश की बहन श्रुति राय ने ‘बॉलीवुडशादीज’ को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने लाडले भतीजे ‘निर्वैर’ (Nirvair) के बारे में खुलकर बात की। जब श्रुति से पूछा गया कि, उनके भतीजे ‘निर्वैर’ अपने माता-पिता में से किस पर गए हैं? तब एक्टर की बहन ने बताया कि, अब वो किश्वर की तरह लगते हैं।
श्रुति ने कहा, ‘जब निर्वैर का जन्म हुआ था, तब वो अपने पापा यानी सुयश की तरह लग रहे थे, लेकिन अब वो अपनी मां किश्वर की तरह लगते हैं।’ वहीं, जब श्रुति से पूछा गया कि, कपल के बेटे का नाम ‘निर्वैर’ किसने रखा और इसका क्या मतलब है? श्रुति ने इसका जवाब देते हुए बताया कि, उनके भतीजे का नाम पूरे परिवार ने मिलकर रखा है। इस नाम का मतलब होता है ‘किसी के प्रति बैर न रखना’।
(ये भी पढ़ें- रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि को 69वें बर्थडे पर किया याद, पत्नी नीतू ने लिखा- 'सब बर्बाद हो गया')
1 सितंबर 2021 को किश्वर मर्चेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा वीडियो शेयर करते हुए अपने बेटे का नाम बताया था। वीडियो में, किश्वर को बेटे निर्वैर और पति सुयश के साथ खूबसूरत पलों को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘निर्भाऊ मां का "निर्वैर" बेटा। हेलो वर्ल्ड.. मिलिए "निर्वैर राय" से।’
(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने कहा- 'कपूर परिवार के पास नकली अहंकार', मां की बात सुन बेटी रिद्धिमा हुईं हैरान)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, किश्वर और सुयश बेटे निर्वैर के आने से बेहद खुश हैं। तो एक्टर की बहन श्रुति के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।