पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी मां के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं और इस बात की झलकियां उनके सोशल मीडिया फीड से बखूबी देखने को मिलती है। आज यानी 23 जुलाई 2021 को क्रिकेटर की मां परवेश रैना अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सुरेश रैना ने अपनी मां के लिए एक प्यारा नोट लिखा है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।
पहले ये जान लीजिए कि, सुरेश रैना ने साल 2020 में क्रिकेटर एमएस धोनी के बाद खुद भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। हालांकि, वो IPL अभी भी खेल रहे हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, सुरेश रैना ने अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से 3 अप्रैल 2015 को शादी की थी। सुरेश और प्रियंका के दो बच्चे हैं। कपल ने बेटी ग्रेसिया का साल 2016 में स्वागत किया था, वहीं बेटे रियो का जन्म 23 मार्च 2020 को हुआ था। कपल अपनी फैमिली के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहा है।
(ये भी पढ़ें- सुरेश रैना से शादी करने को राजी नहीं थीं पत्नी प्रियंका, मनाने के लिए करनी पड़ी ये थी मशक्कत)
अब आपको दिखाते हैं क्रिकेटर का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, सुरेश रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पूरी फैमिली का ध्यान केक कटिंग की ओर है। इस दौरान क्रिकेटर की मां बच्चों के हाथ से केक कटवा रही हैं। इस फोटो में क्रिकेटर की वाइफ प्रियंका और उनके दोनों बच्चों समेत कई लोगों को देखा जा सकता है।
इस फोटो को शेयर करते हुए सुरेश ने अपनी मां के लिए एक प्यारा नोट लिखा है। उन्होंने कैप्शन के जरिए कहा है, ‘आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मां। मेरी जर्नी में सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बने रहने के लिए मैं आपका बहुत बड़ा आभारी हूं। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि, मैंने जो भी पाया है, सिर्फ आपकी वजह से। आपको जिंदगी की सारी खुशियां मिले। #loveyousomuch #happybirthdaymom।’ इस पोस्ट पर उनकी वाइफ प्रियंका ने कई हार्ट की इमोजी शेयर की हैं।
(ये भी पढ़ें- सुरेश रैना को प्रियंका संग शादी के लिए करनी पड़ी थी काफी मशक्कत, कपिल के शो में बयां की थी फीलिंग)
सुरेश रैना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फैमिली की तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले सुरेश रैना ने अपनी वाइफ प्रियंका के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इसमें दोनों ही एक साइड देखते हुए पोज दे रहे हैं। लुक की बात करें तो, प्रियंका ने ग्रे स्वेट शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी थी, वहीं सुरेश ने डेनिम जींस के साथ हुडी पहना था। दोनों ने अपने लुक को गॉगल्स से कंप्लीट किया था। इस फोटो को शेयर करते हुए क्रिकेटर ने एक हार्ट की इमोजी बनाई थी।
फिलहाल, इसमें कोई दोराय नहीं है कि, सुरेश रैना अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। वैसे, आपको क्रिकेटर के द्वारा अपनी मां के लिए लिखा गया नोट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।