बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के पास अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक आलीशान बंगला है। जानकारी के मुतबिक, एक्ट्रेस अपने इस घर को बेचने की तैयारी कर रही हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉटेस्ट एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Loene) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सनी ने अपने ग्लैमरस लुक के दम पर करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। इसी वजह से फैंस भी एक्ट्रेस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करते रहते हैं। हाल ही में, जानकारी मिली है कि सनी लियोनी ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को बेचने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है।
दरअसल, सनी लियोनी और उनके लविंग हसबैंड डेनियल वेबर का अमेरिका के लॉस एंजेलिस में घर है, जो 1 एकड़ में फैला हुआ है। ये घर किसी हवेली से कम नहीं है। सनी ने ये आलीशान घर अपने 38वें जन्मदिन पर खरीदा था। एक्ट्रेस के इस घर की कीमत करीब 19 करोड़ रुपए है। खास बात ये है कि, सनी का यह घर अमेरिका की सबसे महंगी जगहों में से एक बेवर्ली हिल्स से करीब 30 मिनट की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। इस एरिया में हॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों का घर है। लेकिन अब 'ई-टाइ्म्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने इस आलीशान महल को बेचने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, अभी तक सनी लियोनी या फिर उनके हसबैंड डेनियर वेबर ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
(ये भी पढ़ें: वरुण धवन की वाइफ नताशा सासू मां के बर्थडे सेलिब्रेशन में आईं नजर, फैमिली संग दिखीं एक्टर की पत्नी)
आइए अब आपको सनी लियोनी के इस आलीशान घर के बारे में बताते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने इस आलीशान बंगले की तस्वीरें ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इस बंगले में 5 बेडरूम हैं। इसके अलावा घर में स्विमिंग पूल, बड़ा सा डेक एरिया और गार्डन, आउटडोर डायनिंग एरिया भी है। सनी अक्सर अपनी फैमिली के साथ यहां पर वेकेशन के लिए जाती रहती हैं। सनी ने जब इस घर को खरीदा था, तो उसके कुछ समय बाद एक्ट्रेस के पति डेनियल ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मैं और सनी लंबे समय से यह प्रॉपर्टी चाहते थे। इस घर के लिए हमने इटली, रोम और स्पेन से सामान खरीदा है। यह घर हमारी पर्सनैलिटी को दर्शाता है। हमने इसे बिल्कुल अपने अनुसार सजाया है। सनी ने एक गणेश भगवान की प्रतिमा भी लगाई है।’
(ये भी पढ़ें: विराट कोहली की बहन भावना ने लोगों से की ये रिक्वेस्ट, भतीजी वामिका पर किया पोस्ट हुआ था वायरल)
हालांकि, कुछ समय पहले ही सनी लियोनी ने मुंबई के अंधेरी में 4 हजार स्क्वायर फीट का एक फ्लैट खरीदा है। माना जा रहा है कि, इस घर में सनी जल्द अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो सकती हैं। एक्ट्रेस ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘महामारी के पहले हमने घर खरीदा था। डेनियल और मैंने फैसला किया था कि, अब सही समय है घर खरीदने का, ताकि हमारे बच्चों को और ज्यादा स्पेस मिल सके। महामारी की वजह से थोड़ा टाइम लग गया था, हालांकि अब बिल्डिंग और घर दोनों तैयार हैं। हम अपने नए घर में जाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।’
(ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर उनकी यादों से भरे वीडियोज किए शेयर)
अपने नए घर के इंटीरियर के बारे में बात करते हुए सनी लियोनी ने कहा था, ‘हमें बहुत ही अच्छा इंटीरियर डिजाइनर मिला है, जिसने हमारी पसंद के हिसाब से घर को सजाया है। हम चाहते थे कि, घर और कमरे में खुली जगह हो, ताकि बच्चे खुलकर घूम सकें और खेल सकें। जब हम नया घर तलाश कर रहे थे, तो हमारी प्राथमिकता प्राइवेसी और सिक्योरिटी थी। इसके अलावा घर में कई ऐसी चीजें हैं, जो बच्चों को बिजी रखेंगी। हमारे नए घर में बच्चों को खेलने-दौड़ने के लिए ज्यादा स्पेस मिल जाएगा। इसके लिए हम काफी एक्साइटेड हैं।'
सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों रिएलिटी टीवी शो 'स्प्लिट्सविला' के सीजन 13 की शूटिंग में बिजी हैं। इस शो में एक्ट्रेस के साथ सीजन 1 के विनर रणविजय सिंह नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह डायरेक्टर विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘अनामिका’ की शूटिंग कर रही हैं। इस वेब सीरीज में वह एक्ट्रेस सोनाली सहगल के साथ नजर आएंगी।
फिलहाल, सनी लियोनी अपना ये घर क्यों बेच रही हैं? ये बात आने वाले वक्त में पता चल जाएगी। तो आपको एक्ट्रेस का ये घर कैसा लगता है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।