बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने मुंबई में अपना एक नया घर खरीदा है, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...
एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस का सफर तय करने वाली सनी लियोनी अपने लुक्स, खूबसूरती और अपनी निजी जिंदगी के चलते अक्सर ही चर्चाओं में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ मुंबई में हैं, जहां वो अपने पति व बच्चों संग लॉकडाउन का समय बिता रही हैं। कुछ समय पहले ही, सनी लियोनी ने मुंबई में अपना घर खरीदा है, जिसके बारे में उन्होंने अब एक इंटरव्यू में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी की थी और निशा उनकी पहली बेटी है। सनी ने महाराष्ट्र के लातूर की 21 महीने की लड़की निशा को साल 2017 में अडॉप्ट किया था। मार्च 2018 में सनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर के जन्म की जानकारी दी थी। सनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने तीनों बच्चों संग क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। (ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने शेयर की अपनी शादी की थ्रोबैक फोटो, काफी क्यूट दिख रहा कपल)
अब आपको बताते हैं सनी लियोनी के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, एक्ट्रेस ने मुंबई के अंधेरी में 4 हजार स्क्वायर फीट का एक फ्लैट लिया है, जहां वो जल्द ही शिफ्ट होने वाली हैं। इसके बारे में एक्ट्रेस ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में बात की है। सनी लियोनी ने कहा, ‘महामारी के पहले हमने घर खरीदा था। डेनियल और मैंने फैसला किया था कि, अब सही समय है घर खरीदने का, ताकि हमारे बच्चों को और ज्यादा स्पेस मिल सके। महामारी की वजह से थोड़ा टाइम लग गया था, हालांकि अब बिल्डिंग और घर दोनों तैयार हैं। हम अपने नए घर में जाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।’ (ये भी पढ़ें- काजोल बेटी न्यासा के जन्म के वक्त थीं नर्वस, लाडली को बर्थडे विश करते हुए शेयर की वजह)
अपने नए घर के इंटीरियर के बारे में बात करते हुए सनी लियोनी ने कहा, ‘हमें बहुत ही अच्छा इंटीरियर डिजाइनर मिला है, जिसने हमारी पसंद के हिसाब से घर को सजाया है। हम चाहते थे कि, घर और कमरे में खुली जगह हो, ताकि बच्चे खुलकर घूम सकें और खेल सकें। जब हम नया घर तलाश कर रहे थे, तो हमारी प्राथमिकता प्राइवेसी और सिक्योरिटी थी। इसके अलावा घर में कई ऐसी चीजें हैं, जो बच्चों को बिजी रखेंगे। हमारे नए घर में बच्चों को खेलने-दौड़ने के लिए ज्यादा स्पेस मिल जाएगा। इसके लिए हम काफी एक्साइटेड हैं।’
सनी लियोनी का अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 1 एकड़ में बना और करीब 19 करोड़ रुपए कीमत का एक आलीशान बंगला है। सनी लियोनी और उनके पति अक्सर बंगले की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस आलीशान बंगले में 5 बेडरुम हैं। सनी का यह घर अमेरिका की सबसे महंगी जगहों में से एक बेवर्ली हिल्स से करीब 30 मिनट की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। (ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने शेयर कीं पति गुरमीत चौधरी के साथ रोमांटिक फोटोज, पत्नी को किस करते नजर आए एक्टर)
फिलहाल, सनी लियोनी जल्द ही अपनी फैमिली के साथ अपने नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।