बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज के जरिए अपनी फैमिली के साथ नए घर में शिफ्ट होने की जानकारी दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) की काफी समय से अपने नए घर में शिफ्ट होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। बताया जा रहा था कि, सनी ने मुंबई के अंधेरी में 4 हजार स्क्वायर फीट का एक फ्लैट खरीदा है और वो जल्द ही इस घर में अपनी फैमिली के साथ सेटल होने वाली हैं। अब सनी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज के जरिए इस खबर को कंफर्म करते हुए अपने नए घर में शिफ्ट होने की जानकारी फैंस को दी है।
पहले ये जान लीजिए कि, सनी लियोनी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर से साल 2011 में शादी की थी। कपल ने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से एक लड़की को अडॉप्ट किया था, जिसका नाम उन्होंने निशा रखा है। इसके बाद साल 2018 में सनी सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। इनका नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर है।
(ये भी पढ़ें: यामी गौतम न्यूली मैरिड लुक में की गईं स्पॉट, लाल चूड़ा और मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस)
अब आपको दिखाते हैं वो फोटोज। दरअसल, सनी लियोनी ने 14 जुलाई 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति व बच्चों संग कुछ फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में डेनियल अपनी वाइफ को लिफ्ट किए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में कपल के साथ उनके तीनों बच्चे भी देखे जा सकते हैं। एक अन्य फोटो में सनी और डेनियल अपने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर पिज्जा खा रहे हैं। इन फोटोज में कपल के नए घर की झलक भी देखी जा सकती है।
इन फोटोज को शेयर करते हुए सनी ने अपने कैप्शन में लिखा है, “तो हम यहां आ गए बेबी लव @dirrty99!! हमारी जिंदगी का नया चैप्टर भारत में शुरू हुआ। मुझे इस घर से और जो जिंदगी हमने यहां बनाई है उससे प्यार है और ये सुन्दर घर हमारे तीन खूबसूरत बच्चों के साथ केक में आईसिंग डालने का काम कर रहा है।”
(ये भी पढ़ें: श्वेता बच्चन ने बेटे अगस्त्य की सोफे पर चिल करते हुए फोटो की शेयर, बेटी नव्या ने किया ये कमेंट)
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, सनी और डेनियल का अमेरिका के लॉस एंजेलिस में भी एक घर है, जो 1 एकड़ में फैला हुआ है। कुछ समय पहले, ‘ई-टाइम्स’ की आई एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि, कपल जल्द ही अपने लॉस एंजिलिस वाले घर को बेचने वाला है। सनी ने जब इस घर को खरीदा था, तो उसके कुछ समय बाद एक्ट्रेस के पति डेनियल ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मैं और सनी लंबे समय से यह प्रॉपर्टी चाहते थे। इस घर के लिए हमने इटली, रोम और स्पेन से सामान खरीदा है। यह घर हमारी पर्सनैलिटी को दर्शाता है। हमने इसे बिल्कुल अपने अनुसार सजाया है। सनी ने एक गणेश भगवान की प्रतिमा भी लगाई है।’
वहीं, ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में सनी ने अपने नए घर के इंटीरियर के बारे में भी बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘हमें बहुत ही अच्छा इंटीरियर डिजाइनर मिला है, जिसने हमारी पसंद के हिसाब से घर को सजाया है। हम चाहते थे कि, घर और कमरे में खुली जगह हो, ताकि बच्चे खुलकर घूम सकें और खेल सकें। जब हम नया घर तलाश कर रहे थे, तो हमारी प्राथमिकता प्राइवेसी और सिक्योरिटी थी। इसके अलावा घर में कई ऐसी चीजें हैं, जो बच्चों को बिजी रखेंगी। हमारे नए घर में बच्चों को खेलने-दौड़ने के लिए ज्यादा स्पेस मिल जाएगा। इसके लिए हम काफी एक्साइटेड हैं।'
(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा से दीपिका पादुकोण तक, वो सेलेब्स जिन्होंने शादी के बाद नहीं बदला अपना सरनेम)
फिलहाल, सनी अपनी फैमिली के साथ नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गईं ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।