हाल ही में, एक्ट्रेस सनी लियोनी ने एक तस्वीर के जरिए अपने घर की छत पर बने आलीशान स्विमिंग पूल की झलक दिखाई है। आइए देखते हैं।
मुंबई के पॉश इलाके में अपना घर बनाने का सपना लगभग सभी सितारे देखते हैं, लेकिन बेहद कम लोगों का ही ये सपना पूरा हो पाता है। बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) भी काफी समय से मुंबई के पॉश इलाके में घर खरीदना चाहती थीं और उनका ये सपना कुछ महीनों पहले ही पूरा हुआ था। एक्ट्रेस ने मुंबई में आलीशान घर खरीदा है। हाल ही में, सनी लियोनी ने अपने घर की छत पर बने शानदार स्विमिंग पूल की तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, सनी लियोनी ने साल 2020 में लगे लॉकडाउन से पहले मुंबई के अंधेरी में स्थित करीब 4 हजार स्क्वायर फीट का एक फ्लैट खरीदा था। ये फ्लैट अटलांटिस अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर स्थित है, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपए बताई जाती है। वो काफी समय से इस घर की तलाश कर रही थीं। जुलाई 2021 में वो अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों निशा, अशर व नोआ के साथ अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने की माता रानी की आरती, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा वीडियो)
अब आपको एक्ट्रेस का आलीशान स्विमिंग पूल दिखाते हैं। दरअसल, 11 अक्टूबर 2021 को सनी लियोनी ने अपने घर की छत पर बने स्विमिंग पूल से अपनी एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस पूल में खड़ी होकर मजे ले रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के बैकग्राउंड में मुंबई का खूबसूरत नजारा काफी आकर्षक है।
इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने इस घर को पाकर कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “और मुंबई में सुहाना मौसम शुरू हो जाए! अपने घर में स्वर्ग का एक टुकड़ा पाकर धन्य महसूस कर रही हूं!”
सनी लियोनी के घर के इंटीरियर की बात करें तो, एक्ट्रेस ने अपने घर को व्हाइट टच दिया है, जिसकी वजह से उनका घर काफी एलिगेंट लगता है। यहां तक कि, उनके घर के दरवाजे भी सफेद रंग से पेंट है। इसके अलावा उनके घर पर लगीं पेंटिंग्स उनके सफेद घर के लुक को पूरा करती हैं। सनी जब से अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं, लगातार वो इसकी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
सनी लियोनी ने 14 जुलाई 2021 को अपने नए फ्लैट में शिफ्ट होने की जानकारी देते हुए अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में डेनियल ने सनी को गोद में उठाकर रखा है, दूसरी फैमिली फोटो है और तीसरी फोटो में सनी अपने पति व बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर पिज्जा का लुत्फ उठा रही हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “तो हम यहां आ गए बेबी लव @dirrty99!! हमारी जिंदगी का नया चैप्टर भारत में शुरू हुआ। मुझे इस घर से और जो जिंदगी हमने यहां बनाई है, उससे प्यार है और ये सुन्दर घर हमारे तीन खूबसूरत बच्चों के साथ केक में आईसिंग डालने का काम कर रहा है।”
(ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा से यूजर ने कहा, 'आमिर-किरण की तरह नहीं चलेगी तुम्हारी शादी', एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब)
सनी लियोनी ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ संग बातचीत में अपने सपनों के महल के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, “हमें बहुत ही अच्छा इंटीरियर डिजाइनर मिला है, जिसने हमारी पसंद के हिसाब से घर को सजाया है। हम चाहते थे कि, घर और कमरे में खुली जगह हो, ताकि बच्चे खुलकर घूम सकें और खेल सकें। जब हम नया घर तलाश कर रहे थे, तो हमारी प्राथमिकता प्राइवेसी और सिक्योरिटी थी। इसके अलावा घर में कई ऐसी चीजें हैं, जो बच्चों को बिजी रखेंगी। हमारे नए घर में बच्चों को खेलने-दौड़ने के लिए ज्यादा स्पेस मिल जाएगा। इसके लिए हम काफी एक्साइटेड हैं।”
(ये भी पढ़ें- 'ये हैं मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक की मंगेतर सुहानी ने बताई अपनी लव स्टोरी, वेडिंग डेट भी आई सामने)
फिलहाल, सनी लियोनी अपना नया घर पाकर काफी ज्यादा खुश हैं और वो इसका पूरा लुत्फ उठा रही हैं। तो आपको उनका स्विमिंग पूल कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।