बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में, अपनी फैमिली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपने पति व बच्चों संग गणपति बप्पा की पूजा करते नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने हाल ही में, अपनी फैमिली संग गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट किया। इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले आइए सनी लियोनी की निजी जिंदगी पर एक नजर डाल लेते हैं। सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2011 में शादी की थी। सनी ने महाराष्ट्र के लातूर से 21 महीने की बेटी निशा को साल 2017 में अडॉप्ट किया था। इसके बाद मार्च 2018 में सनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर के जन्म की जानकारी दी थी। सनी हर खास मौकों को अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट करती हैं, जिसकी तस्वीरें भी वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने बच्चों संग धूमधाम से किया गणेश विसर्जन, सेम कलर की ड्रेस में बेटा-बेटी संग दिए पोज)
हाल ही में, 10 सितंबर 2021 को सनी लियोनी ने अपनी फैमिली के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया, जिाकी कुछ तस्वीरें उन्होंने 11 सितंबर को अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति, बच्चों और दोस्त के साथ गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर सनी लियोनी ट्रेडिशनल ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, गणपति उत्सव के मौके पर सनी के बच्चे भी बेहद खुश नजर आए। यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- पवित्रा पुनिया ने गणपति विसर्जन के लिए पहनी अपनी मां की साड़ी, BF एजाज खान को आई पसंद)
इसके पहले, राखी के मौके पर भी सनी लियोनी ने अपने बच्चों संग रक्षाबंधन की तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें सभी राखी का त्योहार सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वो तस्वीरें।
फिलहाल, ये बात तो सही है कि, सनी लियोनी अपने बच्चों से बेहद प्यार करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस की फैमिली की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।