बॉलीवुड की अदाकारा सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सनी ने अपने जीवनसाथी के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। आइए आपको बताते हैं।
एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने पति और तीन बच्चों के साथ बेहद खुशनुमा जिंदगी जी रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट फैमिली के साथ खास पलों की झलकियां शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने 20 अक्टूबर 2021 को अपने जीवनसाथी डेनियल वेबर (Daniel Weber) का बर्थडे मनाया। उन्होंने इस दिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया है। अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर करने के साथ ही अपने पति के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। आइए आपको बताते हैं कि, सनी ने अपने प्यार के लिए क्या लिखा है?
पहले एक नजर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर डाल लेते हैं। सनी लियोनी ने अमेरिका के रहने वाले डेनियल वेबर से साल 2011 में शादी की थी। सनी और डेनियल के 3 बच्चे हैं। पहली बेटी का नाम निशा कौर वेबर है। साल 2017 में, जब निशा 21 महीने की थी, तब एक्ट्रेस ने उसे गोद लिया था। इसके बाद, मार्च 2018 में सनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इन दोनों बच्चों के नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने धूमधाम के साथ अपने पति डेनियल का बर्थडे मनाया, जिसकी कुछ तस्वीरें 20 अक्टूबर 2021 की रात सनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं ।
(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने बताया रिलेशनशिप को मजबूत करने का मंत्र, कहा- 'हमें पति के साथ डेट पर जाना पसंद है')
अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने पति के बर्थडे को पूरी तरह से खास बनाया। सनी के इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि, उन्होंने कितनी मस्ती की है। इस अवसर पर सनी, अपने बच्चों, दोस्तों और पति के साथ एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में सनी काफी खुश दिख रही हैं, वहीं उनके पति भी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके को स्पेशल बनाने में सनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, इसका अंदाजा तस्वीरों में पीछे दिख रही सजावट से लगाया जा सकता है। सनी ने स्लेटी और सफेद कलर के गुब्बारों से बेहद खूबसूरत सजावट की।
इसके साथ ही टेबल पर फूलों की सजावट की गई थी और डेनियल अपने बर्थडे का केक काटने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं, शेयर की गईं तस्वीरों में सनी और डेनियल के लुक को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस खास मौके पर डेनियल ने जहां काले रंग का आउटफिट्स पहना था, वहीं सनी ने भी सफेद रंग के क्राप टाप और ब्लू कलर की स्कर्ट के साथ मैचिंग की घड़ी पहनी थी। ये दोनों एक-दूसरे के साथ इतने प्यारे लग रहे हैं कि, फैंस भी इनकी तस्वीरों पर रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने बेटे अशर से पूछा 'आपको खूबसूरत किसने बनाया', लाडले ने दिया दिल पिघला देने वाला जवाब)
इन तस्वीरों में डेनियल के साथ उनके क्यूट बच्चे भी खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वे भी अपने पापा के बर्थडे को खास बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि, सनी ने कैप्शन में अपने पति के लिए क्या लिखा है।
अपने प्यार डेनियल के जन्मदिन को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए सनी लियोनी ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, ''उस आदमी को जन्मदिन मुबारक हो, जिसे मैं प्यार करती हूं। एक दिन/सप्ताह/महीने/या वर्ष के अंदर बहुत सी चीजें होती हैं, इसे ट्रैक करना मुश्किल होता है, लेकिन एक चीज जो हमेशा मेरे पास रहती है, वह है आपके लिए प्यार और देखभाल। पिता, बॉस और प्रेमी के रूप में आप एक अद्भुत व्यक्ति हैं। 'हैप्पी बर्थडे बेबी लव'।”
अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फैंस बेहद प्यार लुटा रहे हैं। वो अपने-अपने अंदाज में सनी के सोलमेट डेनियल को बर्थडे विश कर रहे हैं। फिलहाल, आप डेनियल के बर्थडे पर क्या कहना चाहेंगे? हमें कमेंट करके बताइए और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।