मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर के चुटकुलों व क्रॉस-ड्रेसिंग की आलोचना की और उनकी कॉमेडी को 'घटिया व अश्लील' बताया। आइए बताते हैं।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने नेटफ्लिक्स पर अपने पहले एपिसोड के बाद से ही कई कारणों से लोगों का ध्यान खींचा है। शो का प्रीमियर 30 मार्च 2024 को हुआ था और तब से यह किसी न किसी वजह से चर्चा में बना हुआ है। जहां कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा छह साल बाद एक-दूसरे के साथ आए, तो वहीं ये शो टीवी चैनल पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म 'नेटफ्लिक्स' पर है और 190 से अधिक देशों में उपलब्ध है। कुछ रिपोर्टों में सुझाव दिया गया है कि कम दर्शकों की संख्या के कारण शो जल्द ही ऑफलाइन हो सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इंडियन कॉमेडी इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक सुनील पाल (Sunil Pal) ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' और विशेष रूप से सुनील ग्रोवर के आचरण व उनकी कॉमेडी स्टाइल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सुनील ग्रोवर वही पुरानी कॉमेडी कर रहे हैं, जिसमें वह स्क्रीन पर कोई नयापन नहीं लाते हैं, जो उबाऊ और निराशाजनक है। सुनील पाल ने हर पुरुष मेहमान की गोद में बैठने के लिए ग्रोवर की आलोचना की।
उनके शब्दों में, “सुनील ग्रोवर बहुत पुराना लग रहा है। वही चीज, घिसी पिटी चीज़… हंसी नहीं आती। बार-बार एक्टर की गोद में जाके बैठ जाना लड़की बनकर, घिन आती है! फिर वो लड़कियों के नाम पर कपड़े पहनके अश्लील बातें करना और फिर बार-बार अवॉर्ड फंक्शन में जाके बोलना, 'आज मुझे पता चला संतरे खाए भी जाते हैं।' सुनील ग्रोवर, अब वो जितना है अच्छा करे, लोगों को ज्ञान ना बांटे।”
सुनील पाल ने शो में सुनील ग्रोवर की क्रॉस ड्रेसिंग को 'सस्ती दिखती हैं' तक कह डाला। इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं के रूप में कपड़े पहनने के लिए कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अन्य की आलोचना भी की। यही नहीं उन्होंने उनकी परफॉर्मेंस को बिना एनर्जी वाला बताया और उनके चुटकुलों को 'घटिया' करार दिया। सुनील पाल ने आगे कहा, “आदमी औरत का गेटअप करके आ रहे हैं, डफली वफली बोल के। वल्गर भी लग रहा है सुर साथ-साथ उसमें एनर्जी भी नहीं है। ऐसा लग रहा है परसों की बिरयानी खिलाई जा रही है... चीपनेस दिखती है। लड़कियों की ऐसी इज्जत होती है क्या।”
जब Krushna Abhishek ने कपिल शर्मा शो छोड़ने के लिए Sunil Grover को मारा ताना, कहा- 'जब तुम यहां..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
'News18' की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा की प्रति-एपिसोड 5 करोड़ की फीस चौंका देने वाली है। इसके विपरीत, इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए सुनील ग्रोवर की फीस 50 लाख प्रति एपिसोड है।
शो के अन्य कलाकारों को भी अच्छी-खासी फीस मिलती है। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा प्रति एपिसोड क्रमशः 10 लाख और 7 लाख रुपए कमाते हैं। राजीव ठाकुर की प्रति एपिसोड फीस 6 लाख रुपए है। वहीं अर्चना पूरन सिंह कथित तौर पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर प्रति एपिसोड 10 लाख रुपए लेती हैं।
Sunil Grover Net Worth: जानें एक्टर की संपत्ति, फीस, अलीशान घर और लग्जरी कारों तक के बारे में
फिलहाल, सुनील पाल के आरोपों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।