हाल ही में, फिल्म डायरेक्टर सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का ब्रेकअप क्यों हुआ था। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड से आए दिन किसी ना किसी नए रिश्ते की खबरें सामने आती रहती हैं। इनमें से कुछ रिश्ते शादी तक का सफर तय करते हैं, तो कुछ इससे पहले ही टूट जाते हैं। ऐसा ही रिश्ता अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रहा है। एक समय पर ये बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक माने जाते थे, लेकिन जल्द ही इनका रिश्ता खत्म हो गया था।
इसके बाद एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी कर ली और दूसरी तरफ करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने बिजनेसमैन संजय कपूर संग सात फेरे ले लिए थे, लेकिन लोगों के मन में यह सवाल आज भी है कि दोनों का ब्रेकअप आखिर क्यों हुआ था? अब सालों बाद लोगों को इसका जवाब मिल गया है। जी हां, सालों बाद फिल्म डायरेक्टर सुनील दर्शन ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि अभिषेक और करिश्मा का ब्रेकअप क्यों हुआ था?
बता दें कि अभिषेक बच्चन ने करिश्मा कपूर को लगभग पांच सालों तक डेट किया था, जिसके बाद अचानक दोनों अलग हो गए थे। अभिषेक और करिश्मा ने एक फिल्म में भी एक साथ काम किया था, जिसका नाम 'हां मैंने भी प्यार किया' था। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर सुनील दर्शन ही थे।
'बॉलीवुड हंगामा' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर सुनील दर्शन ने बताया, ''अभिषेक और करिश्मा एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे। दोनों के बीच हर समय कलह चलती रहती थी और इसलिए मैं खुद भी यह सोचता था कि क्या ये दोनों एक साथ रह पाएंगे? अभिषेक काफी प्यारे हैं और करिश्मा भी एक अच्छी इंसान हैं, लेकिन कुछ चीजों का फैसला सिर्फ किस्मत करती है।''
बता दें कि अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन की पार्टी में उनकी पत्नी जया बच्चन ने अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई का अनाउंसमेंट किया था, लेकिन इस सबके बावजूद उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। हालांकि, जया बच्चन, करिश्मा कपूर को काफी पसंद भी करती थीं। एक बार जया बच्चन ने पब्लिकली करिश्मा कपूर को ‘बहू’ भी पुकारा था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, बॉलीवुड हो या आम जिंदगी कपल के बीच पैचअप और ब्रेकअप का सिलसिला तो यूं ही चलता रहता है। फिलहाल, आप सुनील दर्शन की बात पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।