अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने एक्टर के बर्थडे पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 2 नवंबर 2021 को 56 साल के हो गए। इस मौके पर बॉलीवुड के बादशाह के लिए हर तरफ से शुभकामनाएं आ रही थीं और सलमान खान, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और अन्य कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के लिए बर्थडे नोट्स साझा किए। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख का जन्मदिन मुंबई के अलीबाग में मनाया गया। वहीं, इस स्पेशल डे पर शाहरुख की बेटी सुहाना अपनी फैमिली से दूर न्यूयॉर्क में हैं। लेकिन उन्होंने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने पिता को बर्थडे विश किया। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, शाहरुख खान और गौरी खान ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी रचाई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनके नाम आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान हैं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 2 नवंबर की शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। पहली तस्वीर में सुहाना अपने पिता की फिल्म के सेट पर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में शाहरुख अपनी बेटी को किस करते दिखाई दे रहे हैं। सुहाना ने फोटो पर अपने पिता के लिए "हैप्पी बर्थडे" लिखा है।
(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 25 दिन बाद मिली जमानत, बहन सुहाना ने यूं मनाया जश्न)
दूसरी फोटो में सुहाना ने अपनी बेस़्ट फ्रेंड शनाया कपूर को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जो दोनों के बचपन की है। इस पर "22 आई लव यू ... हैप्पी बर्थडे" लिखा है।
तीसरी तस्वीर में सुहाना, शाहरुख और शनाया ने फ्रेम शेयर किया। इसके ऊपर सुहाना ने "बेस्ट फ्रेंड्स" लिखा है और एक हार्ट की इमोजी बनाई है। इस फोटो के जरिए सुहाना ने अपने पिता SRK और दोस्त शनाया दोनों को बर्थडे विश किया। फोटो में तीनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी: जानें उनके पति, बेटी, नेट वर्थ और निजी जिंदगी के बारे में सब कुछ)
जानकारी के लिए बता दें कि, 2 अक्टूबर 2021 की रात को आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई के एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। ‘क्रूज ड्रग मामले’ में आर्यन खान को 26 दिनों तक जेल में रहना पड़ा। कई बार उनकी जमानत खारिज होने के बाद 28 अक्टूबर 2021 को आर्यन को आखिरकार जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह 30 अक्टूबर को अपने घर लौट आए हैं।
आर्यन खान के जेल में जाने के बाद से ही न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही सुहाना खान काफी चिंतित थीं। वो हर रोज अपने माता-पिता से अपने भाई से जुड़े अपडेट्स मांगती रहती थीं। वो उस वक्त मुंबई भी आने वाली थीं, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते शाहरुख-गौरी ने उन्हें वापस आने से मना कर दिया था। अब जब आर्यन घर आ गए हैं, तो सुहाना भी घर वापसी की तैयारी कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान और गौरी खान ने जेल से छूटने के बाद आर्यन के लिए बनाए तीन सख्त नियम)
फिलहाल, आपको सुहाना खान द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।