पॉपुलर स्टार किड सुहाना खान एक बार 'ओम' पेंडेंट पहने नजर आई थीं, जिसने उनकी मां गौरी खान की संस्कृति के प्रति उनके प्यार को दिखाया था। आइए आपको भी दिखाते हैं।
अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बीच, वह अपनी फैशन चॉइसेस और स्टनिंग लुक्स से सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में, हमने सुहाना की 2021 की एक पुरानी तस्वीर देखी, जिसमें वह 'ओम' पेंडेंट पहने नजर आ रही थीं। बता दें कि ओम हिंदू धर्म में एक पवित्र ध्वनि, अक्षर और मंत्र है, जो हिंदुओं के लिए बहुत मायने रखता है।
हाल ही में, हमने सुहाना की साल 2021 में न्यूयॉर्क शहर की जर्नी से पुरानी तस्वीरों को देखा। तस्वीरों में सुहाना पर्पल कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में काफी सुंदर दिखाई दे रही थीं। हाईलाइटेड मेकअप, डार्क पिंक लिप्स और पीछे की तरफ पोनीटेल में बंधे बालों में सुहाना ऑन-पॉइंट दिख रही थीं।
हालांकि, ओम पेंडेंट ने उनकी स्टाइल में और आकर्षण जोड़ दिया था। इसने न केवल उनके लुक को पूरा किया था, बल्कि उनके स्टाइल में एक धार्मिक लगाव भी जोड़ा था।
हर दूसरी बेटी की तरह सुहाना को भी अपनी मां के वार्डरोब से खूबसूरत आउटफिट्स पहनना पसंद है। कुछ समय पहले, सुहाना ने अपनी दोस्त तानिया श्रॉफ के जन्मदिन की पार्टी के लिए अपनी मां की एक प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी।
इतना ही नहीं, कुछ दिनों पहले सुहाना ने 'गोयर्ड सेंट लुइस' लेबल से अपनी मां का टोट बैग भी लिया था, जो बहुत महंगा है। इसकी कीमत 3 लाख रुपए है।
जब सुहाना खान हुईं ट्रोल, भाई अबराम संग दिखने पर नेटिजंस ने कहा- 'मलाइका जैसी क्यों चल रही' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आप सुहाना के ओम पेंडेंट के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।