टीवी एक्ट्रेस सुभा राजपूत ने विभव रॉय से सगाई कर ली है और हाल ही में, उन्होंने अपने फैंस के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए दिखाते हैं।
टेलीविजन अभिनेत्री सुभा राजपूत (Subha Rajput) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के प्यार विभव रॉय से सगाई कर ली है। उनकी सगाई की रस्म किसी सपने से कम नहीं थी। जैसा कि होने वाली दुल्हन एक शिमरी व्हाइट गाउन में सजी हुई थीं। सुभा को टेलीविजन शो 'इश्कबाज' में अपने अभिनय से पॉपुलैरिटी मिली थी। दूसरी ओर, विभव 'गुस्ताख दिल' के साथ अपने अभिनय की शुरुआत के लिए फेमस हैं।
1 जनवरी 2022 को सुभा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सगाई समारोह की मनमोहक झलकियां पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में वह अपने मंगेतर विभव के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। शीयर स्लीव्स वाले सफेद रंग के शिमरी गाउन में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को डिमोनैड और एमराल्ड नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स से सजाया गया था। सटल मेकअप और वेवी हेयर उनके लुक को पूरा कर रहे थे।
वहीं उनके दूल्हे विभव व्हाइट और ब्राउन कलर के टक्सीडो में हैंडसम लग रहे थे। सुभा ने अपनी डायमंड इंगेजमेंट रिंग की एक झलक भी साझा की है, जो उनके क्रीम-टोन्ड नेल पेंट पर काफी जच रही थी। इसके साथ उन्होंने लिखा, "यहां हमारी परियों की कहानी के सबसे खास अध्यायों में से एक है। बेबी मैं आपसे वादा करती हूं कि सबसे अच्छा आना अभी बाकी है।"
सुभा और विभव कुछ समय से साथ हैं। हालांकि, उन्होंने 2022 में सगाई करने का फैसला लिया। विभव का परिवार अमेरिका में बसा हुआ है और यही वजह है कि उन्होंने छुट्टियों के मौसम में सगाई करने का फैसला किया। मीडिया से बातचीत में सुभा ने यह भी खुलासा किया कि विभव ने अपनी सगाई की ड्रेस खुद डिजाइन की है। जब एक्ट्रेस सुभा राजपूत ने सगाई पर बयां की थी अपनी फीलिंग्स। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सुभा और विभव पहली बार 2019 में अपनी वेब सीरीज़ 'प्यार इश्क रेंट' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। यहीं से दोनों को एक जुड़ाव महसूस हुआ और उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। विभव और सुभा ने 2020 में डेटिंग शुरू की थी।
खैर, हमें सुभा और विभव की शादी का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।