श्रीदेवी की लव लाइफ: बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की सहेली से 'सौतन' तक का सफर रहा ऐसा

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी लाखों दिलों की धड़कन थीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। आइए जानते हैं उन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत कहां से हुई थी।

By Shivakant Shukla Last Updated: Sep 19, 2021 | 20:37:32 IST

फिल्म इंडस्ट्री में 'चांदनी' नाम से मशहूर बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) लाखों दिलों की धड़कन थीं। वह बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अपनी लाजवाब एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। श्रीदेवी ने 1975 में फिल्म 'जूली' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। यहीं नहीं, उन पर कई कलाकार मरते थे, लेकिन इसके बावजूद श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) को अपना जीवन साथी चुना, जो पहले से शादीशुदा थे। आइए जानते हैं श्रीदेवी और बोनी कपूर की प्रेम कहानी के बारे में।

ADVT
ADVT

श्रीदेवी और बोनी कपूर में एकतरफा प्यार नहीं था। मोहब्बत दोनों तरफ से थी और ऐसी-वैसी वाली मोहब्बत नहीं, दिलो-ओ-जान वाली मोहब्बत थी। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए सब कुछ किया, जो एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए करता है। जब बॉलीवुड में वैनिटी वैन और निजी सहायकों के बारे में नहीं सुना गया था, तब बोनी ने श्रीदेवी के लिए एक विशेष वैन की व्यवस्था की थी। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि, श्रीदेवी, बोनी कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं और शादी के पहले ही वह प्रेग्नेंट हो गई थीं।

(ये भी पढ़ें: श्रीदेवी के लिए राम गोपाल वर्मा का प्यार, 6 घटनाओं से साबित हुआ था एक्ट्रेस के लिए 'RGV' का जुनून)

ADVT.
ADVT.

बात यहीं तक सीमित रह जाती, तो ठीक थी, लेकिन कई लोगों ने कुछ ऐसा कहा, जो सुनकर शायद श्रीदेवी को धक्का लगा होगा। श्रीदेवी को उस समय 'घर तोड़ने वाली' कहा गया था। श्रीदेवी, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी की दोस्त थीं, जिसके बाद वह 'सौतन' बन गईं। इसके बाद क्या था। बोनी और श्रीदेवी की मोहब्बत पटरी पर ऐसे दौड़ी कि, सारा जमाना देखता रह गया।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की पहली मुलाकात

ADVT.
ADVT.

'इंडिया टुडे वुमन समिट 2013' में बोनी कपूर ने अपने प्यार यानी श्रीदेवी को लेकर खुलकर बातें की थीं। उन्होंने कहा था, "मैंने श्रीदेवी को पहली बार ऑन स्क्रीन तमिल फिल्म में देखा था। तभी से मैं चाहता था कि, वह मेरी फिल्म में काम करें। मैं श्रीदेवी से बहुत प्रभावित हुआ था और उनसे मिलने चला गया। जब मैं उनसे मिला, तो ऐसा लगा कि सपना अब साकार हो गया है। श्रीदेवी ने मुझसे टूटी-फूटी हिन्दी और इंग्लिश में बहुत सारी बातें कीं।"

(ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर का श्रीदेवी संग अनदेखा वीडियो आया सामने, शादी में हाथ थामे दिखी मां-बेटी की जोड़ी)

यहीं नहीं बोनी कपूर, शेखर कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के लिए श्रीदेवी को साइन करने के लिए अड़ गए थे और यहां तक कि, उनकी मां ने जितना मांगा था, उससे कहीं अधिक भुगतान भी किया था। श्रीदेवी की मां उनकी मैनेजर थीं और उन्होंने फिल्म के लिए 10 लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि, बोनी कपूर ने रोल के लिए 11 लाख रुपये की पेशकश कर डाली।

ADVT.
ADVT.

बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी

फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की शूटिंग के दौरान से ही बोनी कपूर श्रीदेवी को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिए थे। बोनी ने श्रीदेवी के लिए बढ़िया मेकअप रूम, अच्छे कॉस्टयूम की व्यवस्था की और उन्होंने हर वह चीज दिलाई, जो वह चाहती थीं। बोनी हमेशा श्रीदेवी से मिला करते थे। बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच नजदीकियां तब और ज्यादा बढ़ गईं, जब श्रीदेवी के पिता की मृत्यु हो गई। श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, वह जब बोनी को करीब से जानने लगीं, तो उन्हें प्यार हो गया। हालांकि, उनकी बहन इस फैसले से हैरान जरूर थीं, लेकिन उन्हें श्रीदेवी ने मना लिया था।

श्रीदेवी के अफेयर के चर्चे

श्रीदेवी का नाम कई कलाकारों से जोड़ा गया था। ऐसी हवा बनाई गई थी कि, श्रीदेवी का कई अभिनेताओं के साथ रिलेशनशिप है। इनमें मिथुन चक्रवर्ती, जीतेंद्र जैसे कई एक्टर्स शामिल थे।

(ये भी पढ़ें: ज​ब श्रीदेवी के प्यार में 'पागल' होकर बोनी कपूर ने छोड़ दिया था पहली पत्नी और बच्चों का साथ)

बोनी कपूर की पहली पत्नी, मोना शौरी कपूर

बोनी कपूर की शादी मोना कपूर से साल 1983 में हुई थी। मोना उस समय 19 साल की थीं और बोनी उनसे 10 साल बड़े थे। दोनों की जिंदगी पटरी पर दौड़ पड़ी थी। हालांकि, श्रीदेवी के आते ही बोनी और मोना की बसी-बसाई गृहस्थी बर्बाद हो गई थी। जब बोनी और श्रीदेवी के रिश्ते लोगों के सामने आए, तो लोगों ने एक्ट्रेस को 'घर तोड़ने वाली' कहा था।

बोनी और मोना के बच्चे

बोनी और मोना कपूर के दो बच्चे हैं। बेटा अर्जुन कपूर, जिनका जन्म 26 जून 1985 को और बेटी अंशुला कपूर का जन्म 29 दिसंबर 1990 को हुई था। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं, जबकि अंशुला को बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रखा गया है।

बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी

बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी 2 जून 1996 को हुई थी। वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। बोनी और श्रीदेवी की उम्र में लगभग 8 साल का अंतर था। इन दोनों की शादी मंदिर में साधारण तरीके से संपन्न हुई थी। बाद में 6 मार्च 1997 को पहली बेटी जाह्नवी कपूर और 5 नवंबर 2000 को दूसरी बेटी खुशी कपूर का जन्म हुआ था।

श्रीदेवी की मृत्यु

श्रीदेवी की मृत्यु देश और दुनिया के लिए शोक से कम नहीं था। ऐसा लगा था कि, मानों एक पल में सब बिखर गया। वह मनहूस दिन 24 फरवरी 2018 था। इसी दिन दुबई स्थित एक होटल में श्रीदेवी की मौत बाथटब में गिरने से हो गई थी। उस समय उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर तन्हा सी हो गई थीं, लेकिन भाई अर्जुन कपूर अपनी बहनों और पिता बोनी कपूर के साथ खड़े थे।

फिलहाल, भले ही श्रीदेवी हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग को कभी कोई चाहकर भी भूल नहीं पाएगा। तो आपको श्रीदेवी और बोनी कपूर की यह लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात