इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि, विनोद मेहरा की बेटी सोनिया ने अभिनेत्री रेखा के साथ अपने पिता के संबंधों के बारे में क्या कहा था? और उनका अनुभव रेखा के साथ कैसा था?
हिंदी सिनेमा में बहुत से रिश्ते ऐसे होते हैं, जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) और अभिनेत्री रेखा (Rekha) का था, जिसके बारे में लोग आज भी तरह-तरह की बातें करते हैं। अभिनेत्री रेखा का जन्म प्रसिद्ध अभिनेता जेमिनी गणेशन और अभिनेत्री पुष्पावल्ली के घर में हुआ था। जेमिनी और पुष्पावल्ली के विवाह से पहले रेखा का जन्म होने के कारण उन्हें कभी अपने पिता जेमिनी का उपनाम नहीं मिल पाया।
आर्थिक तंगी के कारण रेखा को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी और वह 13 साल की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में आ गई थीं। रेखा ने अपने करियर की शुरूआत साल 1966 में बाल कलाकार के तौर पर तेलगु फिल्म 'रंगुला रतलाम' से की थी। इसके चार साल बाद फिल्म 'सावन भादो' से मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनका डेब्यू हुआ था। साल 1970 तक आते-आते वे प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाने लगी थीं। 'घर’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘खूबसूरत' और 'उमराव जान' जैसी हिट फिल्मों से रेखा की लोकप्रियता बढ़ती चली गई।
(ये भी पढ़ें- रेखा के पिता जेमिनी ने की थी चार शादियां, बचपन में ही एक्ट्रेस को छोड़ दिया था अकेला)
अपने करियर की तरह ही, रेखा की पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में रही। महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनके अफेयर की कहानियां आज भी चर्चा में रहती हैं, लेकिन एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) और रेखा (Rekha) का नाम भी लंबे समय तक एक साथ लिया जाता था। यह दावा किया जाता था कि, दोनों लोगों ने छुपकर शादी की थी।
एक्टर विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा ने भी 'ई-टाइम्स' को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में अपने पिता विनोद और रेखा की कथित शादी के बारे में बात की थी। अभिनेत्री सोनिया ने कहा था, ''मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती, क्योंकि इसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। यह सब मेरे पैदा होने से पहले ही था (जब सोनिया की उम्र महज़ डेढ़ साल थी, तभी उनके पिता विनोद मेहरा का निधन हो गया था)''। उन्होंने आगे कहा था कि, ''सच कहूं तो, मुझे इस विषय पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। यह उनकी निजी जिंदगी थी। मुझे लगता है कि, वे सिर्फ करीबी और प्यारे दोस्त थे।"
(ये भी पढ़ें- विनोद मेहरा की लव लाइफ: 3 शादियों और 2 अफेयर्स के बीच ऐसी रही है एक्टर की निजी जिंदगी)
वहीं जब सोनिया से पूछा गया था कि, क्या उन्होंने अपनी मां किरण मेहरा से इसके बारे में पूछा था? तो उन्होंने बिंदास होकर कहा था, ''ईमानदारी से बताऊं तो, मैने अपनी मां से इस बारे में पूछने की जरूरत महसूस नहीं की। हर किसी का एक अतीत होता है और उसकी अपनी यात्रा होती है। उनके बारे में पूछताछ करना और उन्हें जज़ करना मेरा काम नहीं है। अगर कुछ जरूरी होगा, तो मुझे बताया जाएगा।''
जब सोनिया से अभिनेत्री रेखा से मिलने के बारे में सवाल किया गया था तो, उन्होंने बताया था कि, ''मुझे रेखा जी से 3 या 4 बार मिलने का सौभाग्य मिला है। हम सामाजिक समारोहों में एक-दूसरे से मिले हैं। वह उन सबसे खूबसूरत और दिलचस्प महिलाओं में से एक हैं, जिनसे मैं कभी मिली हूं।"
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, विनोद मेहरा ने दुनिया से छिपकर रेखा से शादी की थी। उसके बाद विनोद, रेखा को अपनी मां से मिलवाने के लिए घर ले गए थे। विनोद और रेखा की शादी के बारे में जानकर विनोद की मां भड़क गई थीं। उनकी मां ने रेखा को बहुत अपमानित किया था। वह रेखा से इतनी नाराज थीं कि, उन्होंने रेखा को 'चप्पलों से पीटने' की भी कोशिश की थी।
(ये भी पढ़ें- रेखा की बायोग्राफी: जिंदगी भर नहीं मिला पिता का नाम, शादी और कई अफेयर्स के बाद भी हैं अकेली )
रेखा से अलग होने के बाद विनोद मेहरा को किरण से प्यार हो गया था। किरण, केन्या के एक अमीर व्यापारी की बेटी थीं। दोनों ने साल1988 में शादी कर ली थी। जिसके बाद किरण अपने पति के साथ रहने के लिए भारत आ गई थीं। साल 1988 में किरण ने बेटी सोनिया और 1990 में बेटे रोहन को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के साल में ही, विनोद मेहरा को दिल का दौरा पड़ा था और 45 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
तो, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट कर बताएं और हमारे लिए कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।