Sonam Kapoor के बेटे Vayu अपने नानू Anil Kapoor की गोद में खेलते आए नजर, एक्टर ने शेयर कीं तस्वीरें

हाल ही में, अभिनेता अनिल कपूर ने अपने नाती वायु कपूर आहूजा के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Nov 22, 2023 | 19:33:54 IST

अनिल कपूर (Anil Kapoorएक बेस्ट एक्टर होने ​के साथ ही एक परफेक्ट फैमिली मैन भी हैं, जो अपनी पत्नी, बच्चों और नाती को बेहद प्यार करते हैं। इसकी झलकियां अक्सर उनके सोशल मीडिया हैंडल पर देखने को मिल जाती है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में नाती वायु के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। इसमें दोनों के बीच क्यूट बॉन्डिंग देखी जा सकती है।

ADVT
ADVT

अनिल कपूर ने नाती वायु संग क्यूट तस्वीरें कीं शेयर

दरअसल, 22 नवंबर 2023 को अनिल कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में अनिल कपूर अपने नाती वायु को अपनी बाहों में लेकर सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायु का चेहरा एक ब्लैक कैप के साथ आधा कवर किया गया था। अगली तस्वीर में अभिनेता को उसी टोपी को पहने हुए दिखाया गया है और उन्होंने वायु को गोद में लिया हुआ है। फोटो में सोनम कपूर को भी दोनों के साथ देखा जा सकता है।

ADVT.
ADVT.

डैडी अनिल और बेटे वायु कपूर की फोटो पर सोनम कपूर ने दी प्रतिक्रिया 

तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में लिखा था, "कोई प्रतियोगिता नहीं। वायु इसे बेहतर पहनता है! बॉस बेबी ... मिसिंग वायु।" अनिल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए बेटी सोनम ने लिखा, "वायु आपको याद करता है ... नाना! हैट!।" इसके अलावा, कई सेलेब्स ने भी अनिल की पोस्ट पर अपनी क्यूट प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बता दें कि अनिल कपूर और पत्नी सुनीता कपूर तीन बच्चों सोनम, रिया कपूर और हर्ष वर्धन कपूर के माता-पिता हैं। सोनम ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी के करीब 4 साल बाद अगस्त 2022 में अपने बेटे वायु का स्वागत किया था।

ADVT.
ADVT.

अनिल कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने नाती वायु के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अगस्त 2023 में उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपनी नाती को प्यार से निहार रहे थे। वायु भी सोनम की बाहों में लेटे हुए उन्हें देख रहे थे। फोटो शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में लिखा था, "मेरी बच्ची को अपने बच्चे को पकड़े हुए देखकर कभी नहीं थक सकता ...।"

जब अनिल कपूर ने नाना बनने पर दी थी प्रतिक्रिया

अनिल कपूर 2022 के एक साक्षात्कार में 'ईटाइम्स' के साथ इस बारे में खुलकर बात की थी कि वह नाना बनने पर कितना उत्साहित थे। उन्होंने कहा था, ''मैं दुनिया के टॉप पर महसूस कर रहा हूं, यह बिल्कुल अद्भुत रहा है। भगवान दयालु रहे हैं और मैं सिर्फ भगवान को धन्यवाद देना चाहता हूं कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है।"

ADVT.
ADVT.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनिल कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जानवर' के लिए तैयार हैं। यह 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। उनके पास ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' भी है, जो जनवरी 2024 में रिलीज होगी।

किसी महल से कम नहीं है अनिल कपूर का घर, देखिए एक्टर के लैविश हाउस की तस्वीरें

फिलहाल, आपको अनिल कपूर द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां

Karan Kundrra ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच GF Tejasswi संग किसिंग फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल