हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर विराम लगाने का काम किया है। आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का वो वीडियो।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की लाडली बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने बिंदास अंदाज की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से लोगों का मानना है कि, सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस सोनम कपूर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। हाल ही में, सोनम कपूर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी अटकलों को पूरी तरह शांत कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले आप ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर को 14 जुलाई 2021 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वो एक साल के बाद मुंबई अपने परिवार से मिलने आई हुई हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम को एयरपोर्ट से पिक-अप करने पहुंचे थे। लंबे समय के बाद अपने पापा अनिल से मिलने के बाद सोनम कपूर काफी इमोशनल भी हो गई थीं। सोनम कपूर के आउटफिट की बात करें तो, एक्ट्रेस ने ब्लू और रेड जैकेट के साथ एब्सट्रैक्ट ग्रे व ब्लू प्रिंटेड मिडी ड्रेस पहनी हुई थी।
(ये भी पढ़ें: लवी सासन ने शेयर कीं अपनी गोद भराई रस्म की तस्वीरें, पति कौशिक के लिए लिखा प्यार भरा नोट)
हालांकि, इस दौरान फैंस को उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर शक हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी। कई यूजर्स ने लिखा था- ‘क्या सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं?’ एक यूजर ने लिखा था कि, ‘मुझे लगता है कि, वो गर्भवती हैं।’ दूसरे ने लिखा था कि, ‘वो प्रेग्नेंट लग रही हैं?’ इसी तरह कई यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करते नजर आए थे।
आइए अब आपको सोनम कपूर का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने 21 जुलाई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनम कपूर ने बताया है कि, वह अपने पीरियड्स के पहले दिन कैसे अपना ध्यान रख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, सोनम कपूर ने अपने हाथ में हॉट वाटर बोतल को पकड़ कर रखा है और उसे अपने पेट से लगाया हुआ है। इसके अलावा, एक्ट्रेस अदरक की चाय पीती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ सोनम कपूर ने लिखा है, ‘पीरियड्स के पहले दिन, हॉट वॉटर बोतल और अदरक की चाय।’ एक्ट्रेस के इस कैप्शन से साफ है कि, वह कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं।
(ये भी पढ़ें: सारा अली खान ने शेयर की छोटे भाई जेह की पहली फोटो, एक्ट्रेस ने फैमिली संग मनाया बकरीद)
इससे पहले, सोनम कपूर ने 19 जलाई 2021 को अपने इंस्टा हैंडल से पति आनंद आहूजा के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं। ये दोनों फोटोज दो अलग-अलग समय की हैं। पहली तस्वीर में कपल कैमरे के लिए पोज देता नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी फोटो बैक से ली गई है, इसमें दोनों स्नो पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था। (ये भी पढ़ें: 'फैमिली मैन' फेम प्रियामणि की पति मुस्तफा राज संग शादी को पहली पत्नी ने बताया अवैध, कही ये बात) फिलहाल, सोनम कपूर के इस वीडियो से साफ हो गया है कि, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं, लेकिन ये भी सच है कि, अब एक्ट्रेस के फैंस उनकी फैमिली को आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं। तो सोनम कपूर का ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।