अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने भाई व एक्टर हर्षवर्धन कपूर के बर्थडे पर अपने बचपन और शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के बेटे व एक्टर हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) आज यानी 9 नवंबर 2021 को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी क्रम में उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर (Sonam Kapoor), मां सुनीता कपूर और चचेरे भाई अर्जुन कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरों और विचारशील संदेशों के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं उनके द्वारा किए गए पोस्ट्स।
(ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रूमर्ड GF कियारा संग शादी की प्लानिंग पर की बात! कहा- 'इसका एक कोर्स है')
दरअसल, सोनम कपूर ने 9 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सोनम को अपने भाई-बहनों के साथ देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में सोनम और हर्षवर्धन एक साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में हर्षवर्धन को बहन रिया कपूर के साथ बीन बैग पर चिल करते हुए देखा जा सकता है। इसमें बच्चों की पार्टी में इन्फ्लेटेबल स्लाइड पर खेलते हुए भी उनकी एक तस्वीर है। बचपन की तस्वीरों के बाद शादी समारोहों से सोनम और हर्षवर्धन की कुछ तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने शेयर की हैं।
(ये भी पढ़ें- 'TMKOC' की मुनमुन दत्ता ने अपने नए घर की फोटोज कीं शेयर, बेडरूम से बालकनी तक की दिखाई झलक)
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''लव यू भाई। सबसे अच्छा बेबी ब्रदर, अब एक अद्भुत आदमी बन गया है। मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि, आप अपनी क्षमता तक पहुंचें और अपने सपनों को पूरा करें। लेकिन आपके जन्मदिन पर मैं ज्यादातर आपके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं। @harshvarrdhankapoor #birthday #birthdaywishes।''
अभिनेता ने हाल ही में अनिल कपूर के घर पर आयोजित हुई दिवाली पार्टी से अपने चचेरे भाई हर्षवर्धन व शनाया कपूर और बहन अंशुला कपूर की अपनी दादी के साथ तस्वीरें साझा की हैं।
वहीं, हर्षवर्धन कपूर की मां सुनीता कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''एक मां और बेटे के बीच का बंधन एक खास होता है, ये वक्त या दूरी से अपरिवर्तित रहता है। ये सच्चा, बिना शर्त और शुद्ध प्यार है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे। मुझे तुमसे बहुत प्यार है।''
(ये भी पढ़ें- विराट-अनुष्का से रणवीर-दीपिका तक, इन सेलेब्स ने अपनी शादी में किया था सबसे ज्यादा खर्चा जानकारी के लिए बता दें कि, अनिल कपूर के लाडले ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर साल 2014 में आई रणबीर कपूर की फिल्म' बॉम्बे वेलवेट' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में आई राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जया' से की थी। वह वर्तमान में ओलंपिक विजेता अभिनव बिंद्रा की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। फिलहाल, हम भी एक्टर को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।