फैशन मैगजीन 'Vogue India' ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के मैरटनिटी शूट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस शूट के बिहाइंड सीन्स को दिखाया गया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। 20 अगस्त 2022 को एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। इस खबर को सबसे पहले एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद से ही सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।
(यह भी पढ़ें : सोनाली फोगाट की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, एक्ट्रेस के शरीर पर मिले चोटों के निशान)
पहले ये जान लीजिए, सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। आनंद पेशे से एक लंदन बेस्ड बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने 21 मार्च 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी और 20 अगस्त 2022 को कपल ने अपनी जिंदगी में एक बेबी बॉय का स्वागत किया।
प्रेग्रेंसी के दौरान सोनम कपूर ने मैटरनिटी शूट भी कराया था, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। कुछ लोगों को उनका यह शूट पसंद आया था, तो वही कुछ लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया था। अब 25 अगस्त 2022 को 'Vogue India' ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर के इस फोटोशूट के बिहाइंड सीन्स का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनम अलग-अलग ड्रेस में शूट करवाती दिखाई दे रही हैं।
(यह भी पढ़ें : अनुपम खेर ने अपनी 37वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर शादी की अनदेखी फोटो की शेयर, रस्म निभाते दिखे एक्टर)
वीडियो में पहले सोनम व्हाइट गाउन में नज़र आ रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपना ग्रो करता हुआ बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस ड्रेस में सोनम बेहद प्यारी लग रही हैं, लेकिन उन्होंने इस ड्रेस के साथ एक भी फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। इसके अलावा, उन्होंने ब्राउन कलर के टाइगर स्किन ड्रेस में भी शूट करवाया है, लेकिन इसकी भी कोई तस्वीर उन्होंने शेयर नहीं की है। यहां देखें वीडियो।
इससे पहले, 'वोग इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने अपनी गर्भावस्था यात्रा के बारे में बताया था। उन्होंने अपने शरीर में होने वाले बदलावों पर भी बात की थी। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया था कि उनका शरीर कई बदलावों से गुजरा था।
(यह भी पढ़ें : मीरा राजपूत ने बेटी मीशा के 6 बर्थडे पर प्रेग्नेंसी को किया याद, पति शाहिद संग फोटो की शेयर)
सोनम ने बताया था, "प्रेग्रेंसी मेरे लिए एक बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा है, लेकिन यह बहुत मुश्किल भी रहा है। इस दौरान मेरे शरीर मे बहुत से बदलाव हुए हैं। मेरी नींद से लेकर खाना-पीना सब में बदलाव हुए हैं, लेकिन यह हमारे जीवन का एक नया और बेहद रोमांचक अध्याय है।''
फिलहाल, हमें सोनम के बेबी की पूरी तस्वीर का इंतजार है। आपको इस वीडियो में सोनम कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट करें और हमारे लिए कोई सुझाव हो, तो अवश्य दें।