हाल ही में, नई मां सोनम कपूर को बेरहमी से ट्रोल किया गया, क्योंकि वह अपने बेटे वायु के बिना ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने बेबी बॉय वायु के साथ हर पल का आनंद ले रही हैं। 20 अगस्त 2022 को सोनम और आनंद ने अपने बच्चे का स्वागत किया था। वायु कपूर खानदान की आंखों का तारा हैं और उनके जन्म के बाद से हमें अक्सर उनकी मनमोहक झलक मिलती रही है।
20 सितंबर 2022 को सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा का बेटा एक महीने का हुआ था और इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए बिंदास माता-पिता ने अपने लाडले के साथ पहली तस्वीर साझा की थी। अनमोल फोटो में डिजाइनर अनामिका खन्ना के पीले रंग के आउटफिट में तीनों को ट्विनिंग करते दिखाया गया था। तस्वीर को साझा करते हुए सोनम ने अपने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया था और साझा किया था कि उन्होंने उसका नाम 'वायु' रखा है।
सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे के साथ उनकी झलकियां शेयर करती रहती हैं। यहां देखें दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो।
28 अक्टूबर 2022 को सोनम कपूर को मुंबई से बाहर निकलते ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ब्लैक टॉप, पैंट और मैचिंग ब्लेज़र पहने सोनम ने बॉस लेडी वाइब्स दी। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, नेटिजंस ने अभिनेत्री को उनके बेटे वायु के बिना यात्रा करने के लिए ट्रोल किया। कुछ ने अभिनेत्री से अकेले यात्रा करने के बारे में सवाल किया, तो कुछ ने डिलीवरी के बाद बढ़े उनके वजन को लेकर मजाक उड़ाया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यह पहली बार नहीं है, जब सोनम को ट्रोल किया जा रहा है। 21 अगस्त 2022 को सोनम कपूर ने 'वोग मैगजीन' के सितंबर 2022 के अंक के कवर की तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट की थी। कवर तस्वीर में सोनम बहुत खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक ओवरसाइज़्ड बिना बटन वाली शर्ट पहनी थी।
(आनंद आहूजा ने बेटे वायु संग शेयर की क्यूट तस्वीर, लाडले को गले लगाए दिखे प्यारे पापा)
जहां सोनम के प्रशंसकों ने उनकी तस्वीर को खूब प्यार दिया, वहीं कुछ नेटिजंस ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी इस फोटो को बोल्ड फोटोशूट कहने से लेकर उन्हें कोसने तक, सोशल मीडिया यूजर के एक वर्ग ने उनकी बेरहमी से आलोचना की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''ये न्यूड फोटोशूट करने से क्या इनका बच्चा सोने का पैदा होगा क्या?'' एक अन्य ने लिखा था, ''मैटरनिटी फोटोशूट के लिए सेमी न्यूड होना क्यों जरूरी है?''
फिलहाल, नई मां सोनम कपूर को ट्रोल करने वाले नेटिजंस के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।