हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
पिता-बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। एक पिता अपनी बेटी को दुनिया की सभी खुशियां देने के लिए कड़ी मेहनत करता है और बेटियों के लिए भी उनके पिता उनकी जिंदगी का पहला प्यार होते हैं। ऐसा ही खूबसूरत रिश्ता बी-टाउन के अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के साथ साझा करते हैं।
सोनम कपूर जब अपने डूबते करियर की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं, तो इस दौरान उनकी मुलाकात लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) से हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और काफी लंबे समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई 2018 को शादी रचा ली थी। शादी के बाद सोनम कपूर लंदन में शिफ्ट हो गई हैं, हालांकि वो अपनी फैमिली से मिलने भारत आया करती हैं। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते सोनम कपूर पिछले एक साल से अपने परिवार से दूर थीं, हालांकि अब समय मिलते ही वो मुंबई वापस लौट आई हैं।
(ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने बताया अपने मजबूत रिश्ते का राज, कपल ने इंटरव्यू में कही ये बात)
सोनम कपूर को 14 जुलाई 2021 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो एक साल के बाद मुंबई अपने परिवार से मिलने आईं। अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम को एयरपोर्ट से पिक-अप करने गए। इस दौरान जैसे ही सोनम कपूर ने अपने पापा अनिल को देखा, तो उन्हें ‘पापा-पापा’ चिल्लाते हुए स्पॉट किया गया। यही नहीं, लंबे समय के बाद अपने पापा अनिल से मिलने के बाद सोनम कपूर काफी इमोशनल भी हो गईं।
सोनम कपूर के आउटफिट की बात करें तो, वो ब्लू और रेड जैकेट के साथ एब्सट्रैक्ट ग्रे व ब्लू प्रिंटेड मिडी ड्रेस पहने नजर आईं। उन्होंने ब्लू हील्स और बिर्किन बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया था। हालांकि, इस दौरान फैंस को उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर शक हो गया और इंटरनेट पर कमेंट की भूचाल आ गई कि, क्या सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं? एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि, वो गर्भवती हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘वो प्रेग्नेंट लग रही हैं?’ इसी तरह कई यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- पूजा भट्ट से लोग पूछते हैं दूसरी शादी व बच्चे से जुड़े सवाल, एक्ट्रेस ने बताई अपनी फीलिंग)
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ संग बातचीत में अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर संग स्पेशल बॉन्ड के बारे में बात की थी। अनिल कपूर ने कहा था, ‘जब से उसकी शादी हुई है, हमारा बंधन और भी मजबूत हो गया है। मुझे निश्चित रूप से उसकी और ज्यादा याद आती है, अब वह हमारे साथ घर पर नहीं है। भगवान का शुक्र है कि, हम संपर्क के युग में रहते हैं! सोनम और आनंद शायद दो लोग हैं, जिन्हें मैं अब सबसे ज्यादा फोन करता हूं।’ (ये भी पढ़ें- बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा को डेट नहीं कर रहे हैं मीजान जाफरी, कहा- 'मैं सिंगल हूं') फिलहाल, इसमें कोई दो-राय नहीं है कि, अनिल अपनी बेटी सोनम से बहुत प्यार करते हैं। वैसे, क्या आपको भी लगता है कि, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।