हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीड कराती दिखीं। आइए दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, वह बॉलीवुड में ज्यादा कुछ कमाल तो नहीं कर पाई हैं, लेकिन डिलीवरी के बाद सोनम अपनी मल्टीटास्किंग स्किल्स से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं। बेटे वायु के जन्म के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने खुद को फिट करके सबको हैरान कर दिया है। वहीं, अब सोनम कपूर का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखने के बाद हर कोई सोनम की तारीफ कर रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें : चारु असोपा-राजीव से करण मेहरा-निशा रावल तक, पैरेंट्स के खराब रिश्तों से उलझा इनके बच्चों का जीवन)
पहले तो ये जान लीजिए कि सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। आनंद पेशे से एक लंदन बेस्ड बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने 21 मार्च 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी और 20 अगस्त 2022 को कपल ने अपनी जिंदगी में एक बेबी बॉय का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है।
(ये भी पढ़ें: रुपाली गांगुली-अंकिता लोखंडे से देबिना बनर्जी-शीतल ठाकुर तक, एक्ट्रेसेस ने ऐसे मनाया करवा चौथ)
अब आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो। दरअसल, 13 अक्टूबर 2022 को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो करवा चौथ वाले दिन का है। वीडियो में सोनम मेकअप रूम में मेकअप कराने के दौरान अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग कराती दिख रही हैं। ब्रेस्टफीड कराने के बाद सोनम लहंगा और ज्वेलरी पहनती हुई भी नजर आ रही हैं।
(पूरा वीडियो देखने के लिए इस लिंंक पर क्लिक करें)
(ये भी पढ़ें: राजीव सेन ने चारु असोपा को बताया- 'ड्रामा क्वीन', एक्ट्रेस बोलीं- 'उनसे शादी करना सबसे बड़ी भूल थी')
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, ''अपनी टीम के साथ रियल वर्ल्ड में लोगों से मिलना अच्छा लगता है। अपने होम ग्राउंड में वापस आना बहुत प्यारा है। लव यू मुंबई।'' सोनम के इस वीडियो को लोग भर-भर कर प्यार दे रहे हैं। हर कोई सोनम को स्ट्रांग और टैलेंटेड बता रहा है।
इससे पहले, 13 अक्टूबर 2022 को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह रेड एंड ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करवा चौथ की इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सोनम ने खुलासा किया था कि वह करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं, क्योंकि उनके हसबैंड आनंद आहूजा को पसंद नहीं है। सोनम की इन तस्वीरों पर उनके पति आनंद आहूजा ने भी कमेंट किया था। आप भी देखिए ये तस्वीरें।
खैर, हमें तो सोनम कपूर का यह वीडियो बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस का अपने बेटे के प्रति ये प्यार कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।