हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से मुंबई आ रही हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा अगले महीने यानी अगस्त 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोनम ने हाल ही में, अपने करीबी दोस्तों के साथ लंदन में गोद भराई का आनंद लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, होने वाले माता-पिता अपने बच्चे के जन्म से पहले आज यानी 6 जुलाई 2022 को मुंबई लौट रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- भारतीय दुल्हन निकी मेहरा ने पहना पाकिस्तानी डिजाइनर का घरारा, शादी के लिए चुना पेस्टल लहंगा)
दरअसल, 'ईटाइम्स' के साथ एक बातचीत में सोनम कपूर के अंकल संजय कपूर ने पुष्टि की कि, कपल वापस मुंबई आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि, वह उनसे मिलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोनम के लंदन स्थित घर में उनके हालिया रीयूनियन के बारे में भी बताया। संजय ने कहा, "सोनम होने वाली मां के रूप में खूबसूरत लग रही थीं और मैं उन्हें इस तरह देखकर बहुत खुश था।"
संजय कपूर ने 29 जून 2022 को लंदन से सोनम कपूर के घर से फैमिली लंच की एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह अपनी पत्नी महीप कपूर, बेटे जहान और सोनम व आनंद के साथ एक नजर आ रहे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, "मेरी खूबसूरत गर्भवती भतीजी सोनम और आनंद को उनके खूबसूरत घर पर देखकर बहुत अच्छा लगा।"
(ये भी पढ़ें- विपुल रॉय महीनों बाद अपनी प्रेग्नेंट वाइफ मेलिस से मिलकर हुए इमोशनल, कहा- 'अहसास असली है')
बीते दिनों सोनम कपूर की गोद भराई रस्म हुई थी, इसमें उनके करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। 18 जून 2022 को सोनम ने अपनी गोदभराई की कुछ अनदेखी फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। फोटोज में वह एक गुलाबी रंग के गाउन में दिख रही थीं। सोनम ने जो तस्वीरें शेयर की थीं, उनमें खाने की टेबल, उनके करीबी रिश्तेदार और सोनम की खूबसूरत झलकियां देखी जा सकती थीं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''ये सब अब वास्तविक लगने लगा है। ये बच्चा जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है और मैं ईशा भारती पसरीचा की बहुत आभारी हूं, अब तक की सबसे अच्छी स्वागत पार्टी आयोजित करने के लिए, साथ ही मेरे पसंदीदा लोगों को एक साथ लाने व सुंदर तरीके से प्यार और आशीर्वाद देने के लिए।''
(ये भी पढ़ें- जब आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की खबर पहली बार करण जौहर के साथ की थी शेयर, रो पड़े थे प्रोड्यूसर)
वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। उन्होंने महामारी के दौरान स्कॉटलैंड में फिल्म की शूटिंग की थी। फिलहाल, हमें सोनम के बेबी के आने का इंतजार है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।