हाल ही में, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान के बर्थडे की झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) ने 3 अगस्त 2024 को अपना बर्थडे अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, जहीर खान, रितेश देशमुख और सलमान खान शामिल थे। अब, हमें इस जश्न की तस्वीरें देखने को मिली हैं, जो उस शाम की मस्ती के बारे में बताने के लिए काफी थीं।
4 अगस्त 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अर्पिता के बर्थडे बैश की झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं। उनकी पोस्ट की शुरुआत न्यूली मैरिड कपल से हुई, जिन्होंने ब्लैक कलर के कपड़ों में ट्विनिंग की हुई थी। दोनों को बर्थडे गर्ल, उनके पति आयुष शर्मा, वरुण शर्मा और उनकी पत्नी स्नेहा आरती के साथ पोज़ देते हुए कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए देखा गया।
इक फोटो में उन्हें घूमते हुए देखा जा सकता है, जबकि तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर एक कपल सेल्फी के लिए पोज़ देते हुए दिखाई दिए। इसके बाद की तस्वीरों में जश्न की और भी कैंडिड तस्वीरें दिखाई गई हैं। एक वीडियो में वरुण और सोनाक्षी जोर-जोर से हंसते हुए दिखाई दिए, क्योंकि वे विक्की कौशल के मशहूर 'तौबा तौबा' हुक स्टेप को दोहराने की कोशिश में असफल रहे। वीडियो में यूलिया वंतूर की भी झलक देखने को मिली।
इसके अलावा, सोनाक्षी ने वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे ऑफ-रोड ड्राइविंग का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसके बाद ज़हीर का एक सोलो वीडियो है। एक स्लाइड में हम कपल का एक मजेदार वीडियो देख सकते हैं, जिसमें ज़हीर खुद को रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं, जबिक 'दबंग' अभिनेत्री ने उनसे पूछा, "तुम मुझे क्यों क्रॉप कर रहे हो?" जिसके बाद जहीर पूरी तरह से सोना पर फोकस करते हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे अर्पिता। मज़ा आ गया (पार्टी-पॉपर और डांसिंग इमोजी के साथ)" #वीकेंडकावार
बता दें कि रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए थे। रितेश द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बर्थडे गर्ल अपने पति और बेटे के साथ केक काटती हुई नजर आ रही थीं। इस बीच, उनके भाई सलमान खान और सोहेल खान भी समारोह का हिस्सा बने।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको अर्पिता के जन्मदिन की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।