हाल ही में, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 'दयालुता' और 'सहिष्णुता' पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। आइए आपको बताते हैं।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून 2024 को अपने सात साल के रिश्ते के बाद जहीर इकबाल संग रजिस्टर्ड वेडिंग करके लाइफ की एक नई शुरुआत की। हालांकि, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब एक्ट्रेस ने 'दयालुता' और 'समावेशिता' (inclusivity) पर जोर देते हुए एक पोस्ट शेयर की। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पोस्ट तब सामने आई है, जब उनके भाई लव सिन्हा (Luv Sinha) ने सोनाक्षी के ससुर इकबाल रतनसी के बारे में 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करने के बाद इसे डिलीट कर दिया था।
हाल ही में, सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टा स्टोरी से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है, “कैसे पता चलेगा कि कब आवाज कम रखनी है या पूरी तरह से बंद कर देनी है (हवाई जहाज, मूवी थिएटर)। जब आपको वह नहीं मिलता, जो आप चाहते हैं तो कैसे जानें? पर्यावरण के प्रति गहरी चिंता पैदा करें। जियो और जीने दो।”
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, “दुनिया में दयालुता और समावेशिता का पूर्ण और संपूर्ण महत्व। यह जानते हुए कि लोग आपके खिलाफ राय रख सकते हैं, आपको अधिक सहिष्णु इंसान बनना जरूरी है।” सोनाक्षी ने इस पोस्ट को "वे चीजें जो उन्हें स्कूल में पढ़ानी चाहिए" टाइटल के साथ शेयर किया है।
बता दें कि बीते दिनों लव सिन्हा ने जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी के राजनीतिक जुड़ाव और 'दुबई कार्यकाल' के बारे में अपने 'एक्स' से एक पोस्ट शेयर की थी। लव ने एक आर्टिकल का एक अंश शेयर किया था, जिसमें लिखा था, “उनके फैमिली बिजनेस के बारे में सावधानीपूर्वक तैयार की गई खबरों के साथ, कोई भी दूल्हे के पिता की एक राजनेता से निकटता जैसे ग्रे क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिनकी ED इन्क्वायरी 'वॉशिंग मशीन' में गायब हो गई थी। न ही दूल्हे के पिता के दुबई में रहने की भनक थी...'' हालांकि, लव ने यह पोस्ट हटा दी थी। बाद में लव ने यह भी स्पष्ट किया था कि उनकी पोस्ट उनका अपना बयान नहीं था, यह एक आर्टिकल का अंश था।
जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..', पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके साथ ही लव ने सोनाक्षी की शादी में शामिल न होने का जिक्र भी किया था और लिखा था, “कारण बहुत साफ है कि मैं इसमें शामिल क्यों नहीं हुआ। कुछ लोगों के साथ मैं नहीं जुड़ूंगा, चाहे कुछ भी हो। मुझे ख़ुशी है कि मीडिया के एक सदस्य ने पीआर टीम द्वारा पेश की जा रही क्रिएटिव स्टोरीज पर भरोसा करने के बजाय अपनी रिसर्च की।''
फिलहाल, सोनाक्षी की क्रिप्टिक पोस्ट के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।