लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपना मुंबई होम बेच रही हैं, जहां उनकी शादी हुई थी। इस पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग अपने मुंबई अपार्टमेंट में शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने अपने सेलेब फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी अपने वेडिंग होम को बेचने की प्लानिंग कर रही हैं, जो उनके फैंस के लिए एक झटका है।
'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा का मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट बिक्री के लिए है। यह खबर सोनाक्षी के घर की कीमत के साथ वीडियो एक 'रियल एस्टेट' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए जाने के बाद चर्चा में आई। पोस्ट में इस जगह का जिक्र 'ऑरेट बिल्डिंग बांद्रा रिक्लेमेशन में एक आलीशान सी-फेसिंग होम' के रूप में किया गया था। 4200 वर्ग फुट का यह सुपर एक्सपेंसिव सी-फेसिंग अपार्टमेंट पहले 4 BHK था।
हालांकि, सोनाक्षी ने इसे डेक के साथ एक विशाल 2 BHK में बदल दिया था। यह कई आधुनिक सुविधाओं वाला एक शानदार अपार्टमेंट है। हालांकि, इस जगह को 25 करोड़ रुपए में बिक्री के लिए रखा गया है। सोनाक्षी ने इस चर्चा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसे ही वीडियो अपलोड किया गया, नेटिजंस ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। जहां एक यूजर ने लिखा कि सोनाक्षी अपार्टमेंट को बेचने की 'बेताब' कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरे ने आश्चर्य जताया कि इतनी जल्दी क्यों। एक यूजर ने लिखा, "सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ सालों से इस अपार्टमेंट को बेचने के लिए बेताब हैं। वे नीचे झोपड़पट्टी नहीं दिखा रहे हैं।" वहीं, एक ने लिखा, ''इतनी जल्दी क्यों?''
Sonakshi की शादी पर Shatrughan Sinha बोले- 'अगर मैं अपनी बेटी के साथ नहीं खड़ा रहूंगा, तो कौन..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कुछ समय पहले, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वह अपने बेडरूम को सजाती नजर आ रही थीं। क्लिप में वह ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने हुए थीं और उनके बाल बन में बंधे हुए थे। वह एक पत्ती वाला वॉलपेपर चिपकाती हुई दिखी थीं। इसके ऊपर उन्होंने लिखा था, "इसे घर बनाना"। एक अन्य फोटो में उन्होंने फोटो फ्रेम की एक सीरीज शेयर की थी, जो उनकी शादी के प्यारे पल लग रहे थे।
Sonakshi Sinha ने अपने रिसेप्शन पर पहनी 'चांद बूटी' वाली रेड सिल्क साड़ी, जिसकी कीमत है 79 हजार रुपए, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, सोनाक्षी सिन्हा के घर के बेचने की खबर पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।