हाल ही में, अभिनेता सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने कथित तौर पर कुछ चौंकाने वाले दावे किए। उन्होंने कहा कि सलमान की 'शादी' संगीता बिजलानी के साथ तय हुई थी, लेकिन उन्होंने उनके साथ चीट किया।
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान (Salman Khan) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे धाकड़ अभिनेताओं में से एक हैं। हैंडसम एक्टर अपने दमदार अभिनय से लाखों दिलों पर राज करते हैं। प्रोफेशनल करियर के अलावा, सलमान की पर्सनल लाइफ ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सलमान खान की शादी के साथ-साथ उनके पिछले रिश्तों के सवाल भी गॉसिप करने वालों के बीच चर्चा का एक स्थाई विषय बना हुआ है। ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ और सोमी अली से लेकर संगीता बिजलानी तक, उनके सभी रिश्ते फेल साबित हुए। हालांकि, इससे जुड़ी खबरें अभी भी मीडिया में आती रहती हैं।
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy Ali) ने अभिनेता पर अक्सर कटाक्ष किया है और अपने रिश्ते को लोगों के सामने लाया है। बता दें कि सोमी और सलमान 1991 से 1999 तक रिलेशनशिप में थे। सोमी को डेट करने से पहले सलमान एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में थे। एक्स कपल ने 1986 में डेटिंग शुरू की और 1994 में दोनों अलग हो गए थे। हाल ही में, सोमी अली ने कथित तौर पर सलमान खान के साथ उनके पिछले रिश्ते के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमी अली ने 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में बात की। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमी ने खुलासा किया कि सलमान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार थे और यहां तक कि शादी के कार्ड भी छप चुके थे। ऐसे महत्वपूर्ण समय के दौरान संगीता ने अपने उस समय के बॉयफ्रेंड सलमान खान को उनके अपार्टमेंट में सोमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था।
सोमी ने कहा, "शादी के कार्ड छप चुके थे, लेकिन संगीता ने सलमान को मेरे अपार्टमेंट में रंगे हाथों पकड़ लिया। सलमान ने संगीता के साथ जो किया, वही मेरे साथ हुआ। इसे 'कर्म' कहते हैं। जब मैं थोड़ी बड़ी हुई, तो मुझे इसके बारे में समझ आया।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी इंटरव्यू में सोमी अली ने स्वीकार किया कि उन्हें सलमान खान पर बहुत बड़ा क्रश था। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह अभिनेता से शादी करने के लिए मुंबई आई थीं। अपने पिछले रिश्ते के बारे में और बात करते हुए सोमी अली ने यह भी कहा कि सलमान उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे और इसे 'लव एंड केयर' का टैग देते थे। सोमी ने सलमान के बारे में एक अनसुना किस्सा भी साझा किया और बताया कि अभिनेता को बच्चे बहुत पसंद हैं।
इससे पहले 'ज़ूम' के साथ एक साक्षात्कार में सोमी अली ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी और साझा किया था कि उन्होंने उन्हें धोखा दिया था। उन्होंने कहा था, "20 साल हो गए, जब मैंने उनसे रिश्ता तोड़ा था। उन्होंने मुझे धोखा दिया और मैं उनसे रिश्ता तोड़ कर चली गई। यह बहुत सिंपल है।"
जब सोमी अली ने सलमान खान को किया था शादी के लिए प्रपोज, एक्टर ने दिया था ये जवाब। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, सोमी अली के लेटेस्ट खुलासों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।