पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर महिलाओं को पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन पर मारपीट का आरोप लगाया है। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) ने एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पर आरोप लगाया है। एक वक्त में एक्ट्रेस 'दबंग खान' यानी सलमान खान की गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि, सोमी अली और सलमान का अफेयर ज्यादा दिनों तक चल न सका और इस ब्रेकअप की वजह से सोमी विदेश चली गईं थीं।
(यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंट वाइफ आलिया भट्ट की बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोल हुए रणबीर कपूर, नेटिजंस ने कहा- 'मतलबी')
सोमी अली अक्सर सलमान खान के खिलाफ अपने अंदर दबी भड़ास को निकालती रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने सलमान पर एक बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने सलमान की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन पर मारपीट का आरोप लगाया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
(यह भी पढ़ें : काजोल ने अजय देवगन से शादी और गर्भपातों के बारे में की बात, कहा- 'बहुत कठिन था वो समय')
पहले तो यह जान लीजिए कि 25 मार्च 1976 को जन्मी सोमी अली पाकिस्तान के कराची से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस अपनी यंग एज से ही सलमान खान को पसंद करती थीं। इसी वजह से सोमी अली, सलमान से इंस्पायर होकर भारत आ गई थीं। भारत आने के बाद साल 1991 से साल 1998 तक एक्ट्रेस बतौर लीड हीरोइन 10 फिल्मों में नजर आई थीं। इसी बीच, सोमी और सलमान 8 साल तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। बॉलीवुड में कुछ समय काम करने के बाद साल 1999 में सोमी अपनी मां के साथ रहने के लिए फ्लोरिडा चली गई थीं। इसके बाद साल 2011 में सोमी को महिलाओं के अधिकार के लिए किए गए काम के लिए 'अमेरिकन हेरिटेज अवार्ड' से भी नवाजा गया था।
(यह भी पढ़ें : फेमस टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने लिया संन्यास, मुंबई को छोड़ निकलीं हिमालय की ओर)
आइए अब आपको एक्ट्रेस के लगाए आरोप के बारे में बताते हैं। दरअसल, सोमी अली ने सलमान खान और भाग्यश्री की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ सोमी अली ने सलमान को महिलाओं को पीटने वाला बताया है। सोमी ने इस पोस्ट में लिखा, ''महिलाओं को पीटने वाला, न केवल मुझे बल्कि कइयों को। इनकी पूजा करना बंद कर दो प्लीज़। ये दूसरों को तकलीफ देने वाला एक बीमार इंसान है, जिसके बारे में आपको कोई आइडिया नहीं है।''
हालांकि, सोमी अली ने इस पोस्ट में न तो सलमान खान का नाम लिया है और न ही उन्हें टैग किया है। वैसे, यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी एक्ट्रेस ने सलमान खान को धमकी दी थी। सलमान खान पर उन्होंने इनडायरेक्टली कुछ आरोप लगाए थे, साथ ही एक्ट्रेस ने इसमें ऐश्वर्या का भी नाम घसीटा था। दरअसल, सोमी ने सलमान की तरफ इशारा करते हुए हॉलीवुड एक्टर हार्वे वीन्सटीन का जिक्र किया था, जिन पर कई सारी महिलाओं और एक्ट्रेसेस के साथ रेप और मारपीट के अलावा उन्हें धमकाने के आरोप लगे थे। सोमी ने कहा था, ''बॉलीवुड के हार्वी वीन्सटीन, एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश होगा। जिन महिलाओं को तुमने अब्यूज किया है, एक दिन वह सामने आएंगी और अपना सच बताएंगी। जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया था।''
फिल्म इंडस्ट्री में सोमी अली का करियर कुछ ख़ास नहीं रहा और एक्ट्रेस धीरे-धीरे फिल्मों से बाहर हो गईं। आज वह अमेरिका में एक एनजीओ चलाती हैं, जिसका नाम 'नो मोर टियर्स' है। इसके अलावा वह घरेलू हिंसा और रेप पीड़ितों के लिए भी काम करती हैं। खैर, आप एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करें और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो जरूर साझा करें।