एक बार सोहेल खान ने ऐश्वर्या राय पर सलमान खान व विवेक ओबेरॉय संग टू-टाइमिंग का आरोप लगाया था। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) का रिश्ता 90 के दशक के बेहद चर्चित विषयों में से एक था। दोनों की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी और जल्द ही उन्हें प्यार हो गया। हालांकि, कुछ सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों 2001 में अलग हो गए थे। उनका बदसूरत अलगाव खूब सुर्खियों में रहा था।
एक बार ऐश्वर्या ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अपने रिश्ते में आ रही दिक्कतों के बारे में बात थी। उन्होंने खुलकर बोलते हुए कहा था कि वह सलमान के शराब पीने के बुरे दौर को झेल चुकी हैं। इसके अलावा, उन्हें मौखिक, शारीरिक और भावनात्मक दुर्व्यवहार, बेवफाई व अपमान का सामना करना पड़ा था। इसलिए, इन सब से तंग आकर उन्होंने सलमान के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।
ऐश्वर्या राय का यह बयान सलमान खान के भाई सोहेल खान को पसंद नहीं आया था। ऐसे में उन्होंने ऐश्वर्या राय पर सलमान संग अपने रिश्ते को स्वीकार न करने के लिए हमला बोला था। मीडिया से बातचीत में सोहेल ने कहा था कि ऐश्वर्या उनके घर आती-जाती थीं और वे उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते थे, लेकिन ऐश्वर्या ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर न बोलकर सलमान को असुरक्षित महसूस कराया।
सोहेल ने कहा था, “अब वह (ऐश्वर्या) सबके सामने रोती हैं। जब वह उनके साथ घूमती-फिरती थीं, जब वह अक्सर हमारे घर आती-जाती थीं, लेकिन क्या उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार किया? उन्होंने कभी नहीं किया। इससे सलमान असुरक्षित महसूस करते थे। वह जानना चाहते थे कि वह उन्हें कितना चाहती हैं। वह उन्हें कभी इस बात का यकीन नहीं होने देती थीं।”
इतना ही नहीं, सोहेल खान ने सलमान से ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस के विवेक ओबेरॉय संग अफेयर पर भी कटाक्ष किया था। उन्होंने चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा था कि ऐश्वर्या, विवेक संग रिश्ते में होने के दौरान सलमान के संपर्क में भी थीं। उन्होंने कहा था, “ऐश्वर्या फोन पर लगातार सलमान खान के साथ संपर्क में थीं और इसी बात ने विवेक को परेशान कर दिया।”
जब Abhishek Bachchan ने Salman-Aishwarya और Vivek के लव ट्राएंगल पर किया था कटाक्ष, देखें वीडियो
फिलहाल, जहां सलमान आज भी सिंगल लाइफ जी रहे हैं, वहीं ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की है और उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन हैं।