हाल ही में, एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है और अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दी हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल कुणाल खेमू (Kunal Khemu) और सोहा अली खान (Soha Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी और बेटी इनाया के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, सोहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए ईद की मुबारकबाद दी है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, कुणाल और सोहा ने साल 2015 में बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में उनकी रॉयल वेडिंग हुई थी। इसके 2 साल बाद यानी साल 2017 में उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम इनाया है।
(ये भी पढ़ें- शहीर शेख ने पत्नी रुचिका और बेटी अनाया संग क्यूट वीडियो शेयर कर दी 'ईद' की मुबारकबाद)
सोहा अली खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर 3 मई 2022 को कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ नजर आ रही हैं। अगली फोटो में सोहा और कुणाल सेवइयां बनाते हुए नजर आ रहे हैं। सामने आई फोटोज में सोहा पर्पल कलर के सूट में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, कुणाल पेस्टल कलर के कुर्ते में दिख रहे हैं और उनकी बेटी लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में प्यारी लग रही हैं। यहां देखें वो फोटोज।
(ये भी पढ़ें- एक कपल के साथ था सायशा शिंदे का रिलेशनशिप, शो 'लॉकअप' में किया सनसनीखेज खुलासा)
इस फोटो के साथ सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा, ''आपको और आपके परिवार को शांति और समृद्धि व ईद-उल-फितर की बधाई।''
'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कुणाल खेमू ने सोहा और उनकी फैमिली के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ''ये मेरे लिए बहुत अलग था। हम सभी एक्टर्स को सिर्फ एक्टर्स की तरह देखते हैं। हमारे लिए ये समझना बहुत मुश्किल है कि, अभिनेता के पीछे मेरे और आप जैसे नॉर्मल व्यक्ति हैं। मेरे लिए शर्मिला टैगोर जैसी लेजेंड या सैफ अली खान और करीना कपूर खान जैसे सुपरस्टार स्टार थे। इसलिए जब मैं उनसे पहली बार मिला, तो मुझे भी ऐसा ही लगा था। उनसे मिलने के बाद पता चला कि, वो हमारी ही तरह बिल्कुल नॉर्मल हैं। उन सबसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा था।''
(ये भी पढ़ें- 66 वर्षीय बंगाल टीम के कोच अरुण लाल ने 38 साल की गर्लफ्रेंड बुलबुल साहा संग रचाई शादी)
कुणाल खेमू जल्द ही वेब सीरीज 'अभय 3' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'मंगल 2' में भी दिखाई देंगे। पर्सनल लाइफ के साथ उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी काफी हिट है।
फिलहाल, हमें तो सोहा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें बेहद पसंद आईं। वैसे, आपको इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।