बॉलीवुड के पसंदीदा कपल सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू महाशिवरात्रि के मौके पर 'शिवलिंग' का 'जलाभिषेक' करते हुए बहुत प्यारी लग रही थीं। आइए देखें क्यूट वीडियो।
बॉलीवुड के सुपर एडोरेबल कपल सोहा अली खान (Soha Ali Khan) और कुणाल खेमू अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) को अपने धर्म के बारे में सिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ईद से लेकर दिवाली मनाने तक, कपल छोटी उम्र से ही इनाया को धर्म के सही मायने को बता रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर सोहा और कुणाल ने भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का आयोजन किया। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली भक्ति में लीन नजर आई। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने 29 सितंबर 2017 को अपनी नन्ही परी इनाया का स्वागत किया था। 'Rediff.com' के साथ एक साक्षात्कार में कुणाल ने पैरेंटहुड की यात्रा को अपनाने के बारे में बात की थी और कहा था कि, उनका जीवन पहले से पूरी तरह से बदल गया है।
(ये भी पढ़ें- डायरेक्टर लव रंजन की शादी-हल्दी की तस्वीरें आईं सामने, रेड लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन अलीशा)
28 फरवरी 2022 को कुणाल और सोहा ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया। दोनों ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर सुंदर पूजा का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में इनाया को जल अभिषेक करते देखा जा सकता है। इस पूजा में पूरा परिवार शामिल हुआ था। वीडियो के अंत में इनाया मेहमानों को खाना परोसने में अपने डैडी कुणाल की मदद करते हुए नजर आ रही हैं। यहां देखें वीडियो।
(ये भी पढ़ें- Mouni Roy House: किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है मौनी रॉय का ससुराल, देखें फोटोज)
4 नवंबर 2022 को सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में सोहा, कुणाल और इनाया भगवान की पूजा करते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में सोहा पूजा स्थल पर बैठी हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। वहीं, आखिरी फोटो में इनाया हाथ जोड़कर भगवान की प्रार्थना करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सोहा ने जहां पिंक कलर का सूट पहना था, तो वहीं इनाया येलो और पिंक कलर की फ्रॉक में प्यारी लग रही थीं। इसे शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी दिवाली। प्यार और रोशनी आपके घर और दिल के हर अंधेरे कोने को रोशन करे। @kunalkemmu।”
(ये भी पढ़ें- कुमार विश्वास का अनोखा घर: कवि ने गांव स्टाइल में बनाया है अपना आशियाना, देखें फोटोज)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, कुणाल खेमू आखिरी बार फिल्म 'लूटकेस' में नजर आए थे। वैसे, आपको कपल की फैमिली का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।