टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने बेटी अनायका के लिए एक स्पेशल पालना बनवाया है। आइए आपको उसकी तस्वीर दिखाते हैं।
टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ ने टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) और एक्टर गौतम गुप्ता (Gautam Gupta) की लव स्टोरी में एक अहम रोल निभाया है। काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से 23 नवंबर 2017 को शादी रचा ली थी और अप्रैल 2020 में एक बेटी अनायका (Anayka) के पेरेंट्स भी बन गए। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अनायका से जुड़ी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही, अनायका का एक अपना इंस्टाग्राम हैंडल भी है, जिसमें उनके करीब 37 हजार फॉलोवर्स हैं।
इसके साथ ही स्टार पेरेंट्स अपनी लिटिल एंजल को खुश रखने के लिए हर चीज कर रहे हैं। स्मृति और गौतम ने अपनी बेबी गर्ल के लिए एक ‘बेबी जलेबी’ ब्रांड से पर्सनलाइज्ड क्राउन-थीम कोट बंपर (बच्चों का पालना) बनवाया है। इस पर येलो, व्हाइट और ग्रे क्राउन बने हुए हैं। साथ ही बंपर के हेड पर अनायका का नाम लिखा हुआ है, जो इसे यूनिक और पर्सनल बना रहा है। इसके अलावा अनायका के पास पत्थर के कलर की ‘बेबी गागा’ ब्रैंड की भी क्रिब है, जिसमें एक बड़ी स्लाइडिंग दराज भी है। (ये भी पढ़ें: महिमा चौधरी ने पति बॉबी मुखर्जी से अलग होने के बाद झेलीं काफी दिक्कतें, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द)
इस क्रिब की खासियत ये है कि इसमें डुअल मैट्रेस की हाइट भी पेरेंट्स अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। ये देखने में जितना रॉयल और फैंसी है, इसके प्राइस भी उतने ही हैरान कर देने वाले हैं। इसकी टोटल प्राइस 61,400 रुपए है। इसमें से फुल कोट बंपर की कीमत 12,000 रुपए है और अगर आपको इसे पर्सनलाइज करवाना है तो इसके लिए आपको 300 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। वहीं, क्रिब की कीमत 49,100 रुपए है।
इससे पहले, 9 जनवरी 2021 स्मृति खन्ना की बेटी अनायका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनायका अपनी मम्मी से रूठी हुई हैं, और उनकी मम्मा उन्हें मना रही हैं। स्मृति खन्ना को अपनी बेटी से सॉरी बोलते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में अनायका के क्यूट एक्सप्रेशंस लोगों का दिल चुराने के लिए काफी हैं। इसे शेयर करते हुए लिखा गया था, 'जब मुझे मम्मा पर गुस्सा आया।' (ये भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर एक्स मंगेतर रक्षित ने शेयर किया खास पोस्ट, फैंस बोले- ‘सच्चा प्यार’)
वहीं, स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता अपनी नन्हीं परी के साथ दुबई वेकेशन पर भी गए थे, जहां से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। गौतम गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर दुबई वेकेशन की एक फोटो शेयर की थी। ये तस्वीर एक यॉच पर खींची गई है, जिसमें हम गौतम को अपनी बेबी गर्ल की तरफ प्यार से निहारते हुए देख सकते हैं। वहीं, अनायका इस दौरान नीले समुद्र को देखती हुई नजर आ रही हैं। अनायका ने फ्लोरल ब्लू ड्रेस पहनी हुई है और गौतम एक कैजुअल शर्ट में देखे जा सकते हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए गौतम ने कैप्शन में लिखा था, “संसार को उसकी आंखों से दोबारा देख रहा हूं।”
5 जनवरी 2021 को स्मृति खन्ना ने बेटी अनायका की कई क्यूट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। ये फोटोज वाकई में क्यूटनेस से ओवरलोडेड हैं। यहां आप उन फोटोज को देख सकते हैं। (ये भी पढ़ें: वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल ने अरुणाचल प्रदेश के अग्निपीड़ितों को दान किए 1 लाख रुपए)
फिलहाल, स्मृति और गौतम अपनी बेटी पर जान छिड़कते हैं। तो अनायका का पर्सनलाइज्ड कोट बंपर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।