बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहरी का देर रात निधन हो गया। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री लता मंगेशकर के बाद अब एक और सिंगर के निधन से लोगों को करारा झटका लगा है। मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का 69 साल की उम्र में मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन (Bappi Lahiri Passed Away) हो गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, बप्पी लहरी को "डिस्को किंग" के रूप में जाना जाता है, उनका जन्म साल 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में प्रसिद्ध बंगाली गायक अपरेश लहरी और गायिका बंसारी लहरी के घर में हुआ था। उन्होंने 19 साल की छोटी उम्र में एक संगीत निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बप्पी लहरी 80-90 के दशक में 'डिस्को डांसर', 'नमक हलाल', 'शराबी', 'कमांडो', 'साहेब' और गैंग लीडर' जैसे फिल्मी साउंडट्रैक से लोकप्रिय बने थे।
बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। साल 2021 में बप्पी दा कोरोना वायरस के शिकार भी हो गए थे। बताया जा रहा है कि, बप्पी लहरी का निधन 15 फरवरी 2022 की रात को करीब 11 बजे हुआ।
अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि, "लहरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। इसलिए आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनकी मृत्यु हो गई।"
बप्पी लहिरी के निधन पर फिल्मनिर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट किया है, ''रॉकस्टार बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। विश्वास नहीं हो रहा है कि, मेरा पड़ोसी अब नहीं रहा। आपका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।''
फिलहाल, हम भी संगीत जगत के पुरोधा बप्पी लहरी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।