हाल ही में, बॉलीवुड सिंगर बी प्राक ने अपने नवजात बच्चे के निधन की घोषणा करते हुए एक बेहद भावुक नोट शेयर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड सिंगर बी प्राक (B Praak) अपने दिल को छू लेने वाले गानों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में अपने गानों से बहुत बड़ा नाम कमाया है। बी प्राक की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, और उनका हर गाना चार्टबस्टर पर ट्रेंड करता है। हाल ही में, बी प्राक अपने दूसरे बच्चे के आने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, जन्म के दौरान उनके बेबी का निधन हो गया। बी प्राक ने सोशल मीडिया पर इस दुखद समाचार की घोषणा करते हुए एक नोट शेयर किया है।
15 जून 2022 को बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल दहला देने वाला नोट साझा किया। नोट में बी प्राक ने अपना दर्द बयां किया और घोषणा की कि, जन्म के समय उन्होंने अपने नवजात बच्चे को खो दिया। बी प्राक ने नोट में लिखा, “बेहद दुख के साथ ये घोषणा करनी पड़ रही है कि, हमारे नवजात बच्चे का जन्म के समय निधन हो गया। एक पैरेंट्स के रूप में हम बेहद बुरे फेज से गुजर रहे हैं। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ को शुक्रिया कहना चाहते हैं, जिन्होंने आखिरी समय तक अपनी कोशिश की और सपोर्ट किया। हम इस क्षति से बिखर गए हैं, और आपसे अनुरोध करते हैं कि, इस मुश्किल घड़ी में हमें प्राइवेसी दें।”
4 अप्रैल 2022 को बी प्राक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी साझा की थी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ समुद्री तट से एक प्यारी फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी पत्नी मीरा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही थीं। फोटो के साथ बी प्राक ने कैप्शन में लिखा था, “जीवन भर के लिए प्यार में पड़ने की तैयारी में नौ महीने। #summer2022।”
(ये भी पढ़ें- 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की केमिस्ट्री देख दीवाने हुए फैंस, बरसा रहे प्यार)
खास बात ये थी कि, बी प्राक ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर इस खुशखबरी को साझा की थी। 4 अप्रैल 2019 को उन्होंने अपनी लेडीलव मीरा बच्चन के साथ शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अदब है।
(ये भी पढ़ें- ईशा देओल ने मां हेमा संग वेकेशन की तस्वीरें कीं शेयर, व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करती आईं नजर)
फिलहाल, हम प्रार्थना करते हैं कि, बी प्राक और उनकी पत्नी को इस दुख से उबरने में मदद मिले।