हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने अपनी शादी में अनोखा 'चिकनकारी शरारा' पहनकर सभी को चौंका दिया था और जिस तरह से उन्होंने इसे स्टाइल किया था, वह हमें प्रेरणा दे रहा है। आइए दिखाते हैं।
शादी का दिन आएगा और चला जाएगा, लेकिन यादें हमेशा के लिए रहेंगी। यही वजह है कि दुल्हनें चाहती हैं कि उनकी शादी की हर छोटी से छोटी बात परफेक्ट हो। दशकों से भारतीय शादियों और दुल्हन के आउटफिट्स में डेवलपमेंट देखने को मिल रहे हैं। 1920 के दशक में हमारी शादी की ड्रेस में लेस और मोती का वर्क देखने को मिलता था, फिर हमने एक ऐसा युग देखा, जब शरारा और अनारकली दुल्हनों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
हालांकि, कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किस युग में हैं, एक दुल्हन को एक्सपेरिमेंट करना पसंद होता है। अपने बड़े दिन के लिए अलग-अलग रंगों से लेकर स्टाइल तक, हर साल दुल्हनें हर नए ट्रेंड में हाथ आजमाती हैं। हाल ही में, हम एक सिख दुल्हन से मिले, जिसने लाल शादी का जोड़ा छोड़कर अपने बड़े दिन के लिए एक सफेद चिकनकारी शरारा चुना था। वैसे तो, भारतीय मान्यता के अनुसार दुल्हन के लिए सफेद रंग उपयुक्त नहीं माना जाता है, लेकिन आजकल दुल्हनें अपने खास पलों के लिए सफेद रंग से भी परहेज नहीं कर रही हैं।
मिलिए हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' जेसिका सिंह से, जिन्होंने अपने जीवन के प्यार निश्चय गांधी से एक भव्य शादी समारोह में शादी की थी। हालांकि, यह उनकी वेडिंग ड्रेस थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने भारी लाल लहंगा की जगह एक सफेद शरारा चुना था। उनके आउटफिट में पूरे कुर्ते पर चिकनकारी का वर्क हुआ था। उन्होंने अपने लुक को डबल दुपट्टे से स्टाइल किया था। उन्होंने एक दुपट्टे को अपने सिर पर बांध रखा था और दूसरे दुपट्टे को बेल्ट से अपने कमर पर कसकर बांध रखा था।
दुल्हन ने ग्रीन ड्रॉप्स के साथ मीनाकारी कुंदन चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और पासा से अपने लुक को और निखारा था। उनके लाल ब्राइडल चूड़े ने रंग का एक पॉप जोड़ा और कलीरे ने उनके ब्राइडल लुक को पूरा किया था।
दूसरी ओर, दुल्हन ने चमकीले गुलाबी गाल, स्मोकी आंखें, काजल, पिंक चमकदार होंठ और एक बिंदी के साथ अपने मेकअप को मिनिमल रखा था। वहीं, दूल्हे ने सफेद रंग की शेरवानी के साथ दोशाला लिया हुआ था। उन्होंने अपने लुक को ग्रीन लेयर्ड हार से स्टाइल किया था।
फिलहाल, हमें दुल्हन का सफेद शरारा बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।