दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मां ने बताया कि, उन्होंने अपने लिए लड़की पसंद कर ली थी, जिससे वो जल्द ही शादी करने वाले थे। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
पंजाबी सिंगर, एक्टर व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moosewala) की हाल ही में पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल के सिंगर की मौत से उनका परिवार और फैंस सदमे में हैं। इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है, जिनमें कपिल शर्मा, करण कुंद्रा, शहनाज गिल, प्रिंस नरूला, रवि दुबे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब कहा जा रहा है कि, सिद्धू एक लड़की को डेट कर रहे थे, जिनसे उनकी शादी होने वाली थी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
सिद्धू की लव लाइफ की बात करें तो, उनकी शादी नहीं हुई थी। वो एक लड़की को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान को सीक्रेट रखा था। लेकिन अब दिवंगत सिंगर की मां ने बताया है कि, वो जल्द ही शादी करने वाले थे।
(ये भी पढ़ें- कृति सेनन ने दोस्त की शादी में लगाए जमकर ठुमके, 'गुड नाल इश्क मीठा' गाने पर किया डांस)
अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सिद्धू मूसे वाला की मां ने उनकी शादी पर बात की है। उन्होंने बताया कि, सिंगर ने खुद उन्हें बताया था कि, वो अब सिंगल नहीं रहे। यही कारण था कि, उन्होंने शादी की तैयारी शुरू कर दी थी। सिंगर की मां ने बताया, '' उन्होने हमें बताया था कि, थोड़ा और समय बस, फिर अब वो सिंगल नहीं रहेंगे। हमने उनकी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी थी, जो इस साल चुनाव के बाद होती।''
सिंगर की मां ने आगे बताया कि, उन्होंने अपने लिए लड़की खुद चुनी थी। ये कोई अरेंज मैरिज नहीं थी। सिंगर का परिवार एक नए सदस्य को अपने घर में जोड़ने के लिए काफी खुश था। हालांकि, अब उनकी मौत ने उनके परिवार में खुशियों को मातम में बदल दिया है।
(ये भी पढ़ें- बेटी तारा के भविष्य पर माही विज ने कहा- 'मैं अपने सपनों को पूरा करने के लिए उस पर दबाव नहीं डालूंगी')
सिद्धू अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते थे। यही कारण है कि, उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, खबर है कि, वो एक एसोसिएट को डेट कर रहे थे। इस साल चुनाव के बाद वो अपनी लविंग लेडी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे।
सिद्धू मूसे वाला पंजाब के एक फेमस रैपर, सिंगर, एक्टर और पॉलिटिशियन थे। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका अपार योगदान रहा है। उनके कुछ यादगार गाने हैं, जिनमें 'जी वैगन', 'टोचन', 'डॉलर' और 'बैड फला' जैसे फेमस गाने शामिल हैं। उनका जन्म 17 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिसे के मूसा गांव में हुआ था। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने अपने लिए एक बड़ा मुकाम हासिल किया था।
सिद्धू के घर में उनकी एक मां और पिता हैं। उनके पिता का नाम भोला सिंह हैं, जो पूर्व सेनाधिकारी हैं। वहीं, उनकी मां का नाम चरन कौर हैं, जो गांव की सरपंच हैं। सिद्धू अपने मां और पिता से काफी जुड़े हुए थे। उनका यूं अचानक चले जाना, उनके बुजुर्ग माता-पिता के लिए एक बड़ा सदमा है।
(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने बेबी प्लानिंग पर की बात, कहा- 'दीपिका पादुकोण 'कान्स' से आ जाएं तो पूछ लेना')
फिलहाल, हम प्रार्थना करते हैं कि, ईश्वर सिद्धू मूसे वाला के परिवार को ये दुख सहने की हिम्मत दें।