लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मां प्रेग्नेंट हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) एक अभिनेता, रैपर और गायक होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी थे। अपने गानों के लिए मशहूर सिद्धू की मई 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके असामयिक निधन ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। अब, उनकी मृत्यु के लगभग दो साल बाद ऐसी खबरें हैं कि उनके माता-पिता कथित तौर पर अपने बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।
'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर कथित तौर पर जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिवंगत सिंगर की मां गर्भवती हैं और जल्द ही एक बच्चे को जन्म देंगी। यह बयान परिवार के एक करीबी सूत्र ने दिया है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
सिद्धू मूसे वाला की दुखद मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और उनकी पहली पुण्य तिथि के अवसर पर 29 मई 2023 को उनकी मां ने अपने प्यारे बेटे के प्रति सम्मान व्यक्त किया था। दिवंगत गायक की मां चरण कौर को ठीक उसी स्थान पर घुटनों के बल झुककर सलामी देते हुए देखा गया था, जहां गैंगस्टर्स ने सिद्धू की हत्या की थी। इस दौरान उनकी मां को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया था, जिसने लोगों की आंखों में आंसू ला दिए थे।
सिद्धू मूसे वाला से जुड़ी अनसुनी बातें: विवादों से रहा है नाता, तय किया सिंगर से नेता बनने तक का सफर, पढ़ें पूरी स्टोरी
बता दें कि पंजाब के मनसा में कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा गोली मारे जाने के बाद सिद्धू मूसे वाला का 29 मई 2022 को निधन हो गया था। यह दुखद घटना पंजाब पुलिस द्वारा पंजाबी गायक सहित 424 लोगों से सुरक्षा वापस लेने के बाद हुई थी। गोली लगने के बाद सिद्धू को पास के अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की मौत की खबर मीडिया में आने के बाद, उनकी मां चरण कौर बिल्कुल गमगीन थीं और उन्होंने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करना शुरू कर दिया था। उनकी मां ने चौंकाने वाला खुलासा किया था कि यह उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनके बेटे सिद्धू की शादी उनकी गर्लफ्रेंड से हो। उन्होंने यह भी कहा था कि वे जनवरी 2022 से सिद्धू की शादी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया था कि उनके बेटे की सगाई हो चुकी है और उनका पूरा परिवार उनकी शादी को लेकर बेहद उत्साहित था।
Sidhu Moose Wala की मंगेतर Amandeep Kaur कभी नहीं करेंगी शादी! जानें उनकी 'शेरशाह' जैसी लव स्टोरी
फिलहाल, हम चल रही अटकलों पर सिद्धू मूसे वाला के परिवार की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं!