बॉलीवुड स्टार्स के ऐसे भाई-बहन जिनको नहीं जानते आप, लाइमलाइट से रहते हैं कोसों दूर

दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता भाई-बहन का माना जाता है। आम-आदमियों की ही तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के भी भाई-बहन हैं। लेकिन उनके बारे में लोगों को कम जानकारी होती हैं, क्योंकि वह लाइमलाइट से दूर रहते हैं। तो चलिए हम आपको ऐसे भाई-बहनों के बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: May 23, 2020 | 22:24:06 IST

दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता भाई-बहन का माना जाता है। आम-आदमियों की ही तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के भी भाई-बहन हैं। लेकिन उनके बारे में लोगों को कम जानकारी होती हैं, क्योंकि वह लाइमलाइट से दूर रहते हैं। बॉलीवुड में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो भाई-बहन तो हैं लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब ये लोग अपने स्टार भाई-बहनों के साथ कैमरे के सामने नजर आए हों। इनमें से कई भाई-बहन तो ऐसे भी हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड के रियल लाइफ बहन-भाई जोड़ी की जो लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं।  

ADVT
ADVT

जिस तरह से आम लोगों की जिंदगी में ये रिश्ते मायने रखते हैं, वैसे ही बॉलीवुड सितारे भी अपने रिश्तों को संजोकर चलते हैं। कुछ भाई-बहनों ने तो मिशाल देने वाले काम भी किए हैं। लेकिन भाई-बहनों की ये जोड़ी जल्दी ​कहीं पब्लिकली नहीं दिखती। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

1. ऐश्वर्या राय के बड़े भाई आदित्य राय 

मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय को तो पूरी दुनिया जानती है लेकिन उनके भाई के बारे में कम ही लोगों को पता है। ऐश्वर्या के बड़े भाई आदित्य मर्चेन्ट नेवी में इंजीनियर रह चुके हैं। उन्होंने साल 2009 में उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में फर्स्ट रनरअप रहीं श्रीमा राय से शादी की थी। उनके दो बेटे विहान और शिवांश हैं। आदित्य का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है, लेकिन जब भी कभी ऐश्वर्या को उनकी जरूरत होती है वे तुरंत आ जाते हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की 10 ऐसी ननंद-भाभी की जोड़ियां, जो आपस में कभी नहीं झगड़ती) 

ADVT.
ADVT.

2. शाहरुख खान की बड़ी बहन शहनाज

शहनाज लालारुख ,शाहरुख खान की बड़ी बहन हैं। शहनाज शहरुख के साथ ही 'मन्नत' में ही रहती हैं। अपने माता-पिता के देहांत के बाद शहनाज को डिप्रेशन ने घेर लिया था, उस वक्त शाहरुख ने एक भाई की तरह उनकी जिम्मेदारी ली और उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकाला। शहनाज को कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसलिए उनकी तस्वीरे मीडिया में कम ही दिखती हैं। वो किसी पार्टी में या पब्लिकली बहुत कम दिखाई देती हैं। वो शाहरुख की बहन होने के बाद भी इतने सिंपल तरीके से रहती हैं।

3. प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा

ADVT.
ADVT.

बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का एक छोटे भाई भी है। प्रियंका से 7 साल छोटे सिद्धार्थ चोपड़ा फिल्मों से हटकर हॉस्पिटल इंडस्ट्री में अपना करियर बना रहे हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाले सिद्धार्थ कुलीनरी एक्सपर्ट हैं। सिद्धार्थ अप्रैल 2019 में इशिता से शादी करने वाले थे, लेकिन लेकिन किन्हीं कारणों से ये शादी टूट गई। दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। इतना ही नहीं प्रियंका की दो बहने मनारा और परिणीती चोपड़ा फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

4. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला

अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के बेहद करीबी हैं। दोनों बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना सूरी के बच्चे हैं। मोना सूरी अब हमारे बीच नहीं हैं। अंशुला, गूगल में काम करती हैं। अंशुला ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है, लेकिन उनकी बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं है। अंशुला लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

5. रणवीर सिंह की बहन रितिका भावनानी

ADVT.
ADVT.

वैसे फिल्म इंडस्ट्री की बात की जाए तो रणवीर सिंह दूर के रिश्ते में सोनम कपूर के भाई लगते हैं। लेकिन रियल लाइफ में रणवीर की एक बड़ी बहन हैं जिसका नाम रितिका भावनानी है। ये भी लाइमलाइट से बहुत दूर ही रहती हैं। रितिका पेट लवर भी हैं। बहन के साथ रणवीर का रिश्ता कुछ ऐसा है कि वह अपनी मां को बड़ी मां और बहन को छोटी मां कहते हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी)   

6. रणबीर कपूर की एक बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर

रणबीर कपूर की एक बड़ी बहन हैं रिद्धिमा कपूर हैं जो अब शादी के बंधन में बंधने के बाद मीडिया में कम ही नज़र आती हैं। उन्होंने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। वे एक बेटी की मां हैं, जिसका नाम समारा है। ये लाइमलाइट में तो कम लेकिन पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

7. ऋतिक की बहन सुनैना रोशन 

ऋतिक अपनी बहन सुनैना रोशन से बहुत प्यार करते हैं। सुनैना अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्हें कैंसर था, लेकिन कीमोथेरेपी कराने के बाद अब वे ठीक हो चुकी हैं। सुनैना ने फिल्म ‘काइट्स’ और ‘क्रेजी 4’ में बतौर को-प्रोड्यूसर काम किया है।

8. अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा

अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा भले ही इंडस्ट्री से ताल्लुकात नहीं रखते लेकिन फ़िल्में में उनकी रूचि हैं। अनुष्का और कर्णेश ने साथ मिलकर फिल्म कंपनी ‘क्लीन स्लेट’ बनाई जिसकी पहली फिल्म ‘एनएच 10’ थी। कर्णेश शर्मा अंडर-19 रणजी क्रिकेट भी खेल चुके हैं। विराट से दोस्ती भी थी, जिसके कारण वे बचपन में अनुष्का के घर आया जाया करते थे। कर्णेश पहले मर्चेन्ट नेवी में काम कर चुके हैं। फिलहाल, ये भी लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

9. अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा बच्चन 

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन की बांडिंग बेहद स्ट्रांग मानी जाती है। श्वेता अपने पिता बिगबी के बेहद क्लोज मानी जाती हैं तो अभिषेक मां जया बच्चन से ज्यादा अटैच माने जाते हैं। कई मौकों पर श्वेता और अभिषेक की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ जाती है।(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

10. सोनम  की बहन रिआ कपूर 

कपूर खानदान की इन दोनों बहनों के बीच सबसे कॉमन चीज है फैशन से लगाव। फैशन के प्रति इनकी दीवानगी के चलते यह दोनों बहनें अकसर ही किसी न किसी इवेंट में एक साथ नजर आ ही जाती हैं। दोनों के बीच स्ट्रांग रिलेशनशिप बांडिंग भी साफ दिखाई देती है। सोनम की तरह रिआ कपूर भी फिल्मों से जुड़ी हुई हैं और वह मूवी प्रोड्यूस करती हैं। 

11. अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया

अक्षय कुमार अपनी बहन अलका भाटिया के काफी करीब हैं। अलका की शादी बिल्डर सुरेंद्र भाटिया से हुई है। वैसे अलका और सुरेन्द्र की ये दूसरी शादी है। हालांकि, अलका के पिता इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन अक्की और ट्विंकल ने मामले को संभाल लिया। अक्षय अपनी बहन के बेहद करीब हैं। अल्का ने अब फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा है। इन्होंने 'फगली' फिल्म बनाई है।

12. सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव और कुश

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के दो जुड़वां भाई हैं, जिनका नाम लव और कुश है। पिता और बहन की तरह लव-कुश भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। लव, ‘सदियां’ (2010) में काम कर चुके हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं कर सकी। कुश ने ‘दबंग’ की शूटिंग के दौरान अभिनव कश्यप को असिस्ट किया था। सोनाक्षी इन दोनों के काफी करीब हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जो इनको जानते हैं। 

तो यहां हमने आपको ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में बताया जिनके भाई या बहन लाइमलाइट से दूर रहते हैं। तो ऐसे ही हम आपके लिए रोचक खबरें लाते रहेंगे। तब तक विजिट करते रहिए, हमारी वेबसाइट को। वैसे, आपको इन 12 भाई-बहन की जोड़ियों में सबसे अच्छी जोड़ी कौन सी लगती है? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें। अगर हमारी ये स्टोरी आपको पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें। 

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ