हाल ही में, टीवी एक्टर विकास कलंत्री ने अपने बेटे विहान की बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसमें श्वेता तिवारी से लेकर देबिना बनर्जी तक, कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ शामिल हुए। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्टर विकास कलंत्री (Vikaas Kalantari) ने पत्नी व टीवी एक्ट्रेस प्रियंका छिब्बर (Priyanka Chibber) के साथ अपने बेटे विहान की एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। विहान के बर्थडे सेलिब्रेशन में टीवी इंडस्ट्री के तमाम बड़े सेलिब्रिटीज मौजूद थे, जिनमें श्वेता तिवारी, देबिना बनर्जी और शिवांगी जोशी शामिल थीं। आइए आपको दिखाते हैं विहान के जन्मदिन की झलकियां।
नन्हे विहान ने मीडिया की मौजूदगी में केक काटा था। लाल रंग की ड्रेस पहने विहान पापा विकास की बाहों में बहुत प्यारे लग रहे थे। प्रियंका भी रेड ड्रेस में नजर आ रही थीं। प्रियंका और विकास ने बड़ी धूमधाम से अपने बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
श्वेता तिवारी एक्टर विकास की बहुत अच्छी दोस्त हैं। वह उनके परिवार के बहुत करीब हैं। विहान की बर्थडे पार्टी में वह अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ आई थीं।
देबिना अपने बेबी लियाना के साथ यहां आई थीं। हालांकि, इस दौरान देबिना के साथ उनके पति गुरमीत नजर नहीं आए।
विहान की इस बर्थडे पार्टी में छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू अपनी बेटियों के साथ नजर आईं।
(ये भी पढ़ें- 'मीका दी वोटी': बंगाली लड़की प्रंकिता दास ने जीता सिंगर मीका सिंह का दिल, जानें उनके बारे में)
'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आ रहीं शिवांगी जोशी भी केपटाउन से लौटने के बाद यहां अपने दोस्तों से मिलती दिखीं।
(ये भी पढ़ें- रूसो ब्रदर्स की वेलकम पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने लगाए चार-चांद, ग्लैमरस दिखीं मलाइका-गौरी-सारा)
विकास के बेटे विहान के बर्थडे सेलिब्रेशन में सुरवीन चावला, जय सोनी, पूजा-कुणाल वर्मा, दलजीत कौर और कई सेलेब माता-पिता अपने बच्चों के साथ शामिल हुए।
(ये भी पढ़ें- 'स्वर्ण घर' फेम एक्ट्रेस संगीता घोष सात महीने की बच्ची की हैं मां, अब किया खुलासा) फिलहाल, आपको विकास के बेटे के जन्मदिन की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।