दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बेटे निर्वाण के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके भाई भी दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को गुजरे हुए करीब एक साल हो चुका है, लेकिन आज भी उनका पूरा परिवार उन्हें याद करते हुए नजर आता है। तो वहीं, फैंस भी अपने सुपरस्टार को उनकी फिल्मों 'छिछोरे', 'केदारनाथ' और 'दिल बेचारा' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के जरिए याद करते हुए देखे जाते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) अक्सर अपने भाई को याद करते हुए कई इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में, श्वेता ने अपने बेटे निर्वाण के छठे जन्मदिन पर कई फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुशांत भी नजर आ रहे हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, श्वेता सिंह कीर्ति की शादी भारतीय मूल के अमेरिकी निवासी विशाल कीर्ति से हुई है। इनको एक बेटा और एक बेटी है। श्वेता और विशाल यूएस में रियल एस्टेट का बिजनेस करते हैं। उनके भाई सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। इस खबर ने उनके करीबी और फैंस को ही नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया था। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अक्सर फोटोज और वीडियोज के जरिए उन्हें याद करते नजर आते हैं।
(ये भी पढ़ें: मुनीषा खटवानी को तीसरी बार रोकनी पड़ी अपनी शादी, कहा- 'दूसरी लहर के चलते फंस गए हैं')
उनके फैंस का मानना है कि उनके चहेते एक्टर ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। दूसरी तरफ, एक्टर की मौत के केस की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी तीन केंद्रीय एंजेंसियां कर रही हैं, लेकिन अब तक जांच में कुछ भी हाथ नहीं लगा है।
अब आपको दिखाते हैं श्वेता के वो पोस्ट्स। दरअसल, 12 मई 2021 को अपने बेटे निर्वाण के छठे जन्मदिन पर श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके बेटे के बचपन से लेकर अब तक की कई सारी फोटोज हैं। इसके साथ ही निर्वाण की अपने मामू सुशांत संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए भी तस्वीरें और वीडियोज हैं। इसके बैकग्राउंड में सुशांत की ही फिल्म का गाना बज रहा है।
(ये भी पढ़ें: 'रंजू की बेटियां' स्टार रीना कपूर को सेट पर मिला पति करण नीझर का साथ, एक्ट्रेस ने की जमकर तारीफ)
इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, “हमारे लिटिल मंचकिन को हैप्पी बर्थडे। इस ब्यूटीफुल वीडियो को बनाने के लिए धन्यवाद अनन्या।”
इसके अलावा, श्वेता ने अपने पति व बेटे के साथ किसी वेकेशन की थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सेम कलर के आउटफिट में कपल अपने बेटे को किस करता नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर श्वेता और उनके बेटे की है। तीसरी फोटो में निर्वाण अकेले कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर और नीतू की शादी में पहुंची थीं नन्ही रवीना टंडन, शेयर की अपने बचपन की अनदेखी फोटो)
इसके कैप्शन में श्वेता ने लिखा, “हमारे लिटिल मंचकिन को हैप्पी बर्थडे। आपको इसका आइडिया भी नहीं है कि हम आपको कितना प्यार करते हैं। आप काफी यंग है लेकिन काफी बुद्धिमान हैं। यहां मैं आपकी वंडर से भरी लाइफ की कामना करती हूं।”
इसके साथ, श्वेता ने अपने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की भी कुछ झलकियां शेयर की हैं।
फिलहाल, हम भी श्वेता के बेटे को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। उनके पोस्ट्स से साफ़ है कि वो आज भी फैमिली के हर स्पेशल ओकेजन में सुशांत को याद करना नहीं भूलती हैं। तो आपको श्वेता द्वारा शेयर किया गया वीडियो और फोटोज कैसे लगे? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।